यूपी निकाय चुनाव के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, प्रियंका चोपड़ा का भी नाम
बरेली। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए थोड़ा ही समय बचा है लेकिन अभी तक बीएलओ की लापरवाही के चलते वोटर लिस्ट का पहले की तरह है। इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली जहां बरेली के वार्ड नंबर 56 कुंवरपुर में आज भी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नगर निगम की लिस्ट में वोटर हैं।

प्रियंका का परिवार वर्ष 2002 में मुंबई में शिफ्ट हो चुका है। ऐसे में प्रशासन के काम करने के तरीका पर सवाल उठना लाज़िमी है। बरेली के नगर निगम की लिस्ट में ऐसी गड़बड़ियां देखने को मिल रही है जहां मतदाता के भाइयों को पिता के रूप में दर्शाया गया है।

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी अभिजीत मुखर्जी का कहना है कि प्रियंका का वोटर लिस्ट में नाम बीएलओ की गलती के चलते है। जल्द वह बीएलओ से इस सम्बन्ध में जवाब मांगेंगे।












Click it and Unblock the Notifications