कुत्ते के काटने के बाद तड़पकर मरी प्रिया, यूपी में गरीब को सरकारी अस्पताल में नहीं मिला इलाज

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के ग्राम रतनपुर निवासी श्रीनिवास की 12 वर्षीय पुत्री प्रिया बीते 24 अप्रैल को घर से खेतों की तरफ जा रही थी। अचानक पीछे से आये कई आवारा कुत्तों ने उसको काटकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद परिजन उसे मौत से बचाने के लिये पीएचसी ले गये जहां एंटी रेबीज इंजेक्शन उसे नहीं मिले इसके बाद वह सीएचसी कमालगंज में अपनी मासूम बच्ची को लेकर गये लेकिन वहां भी उसे एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लगाया गया।

Priya died after dog attacked in Farrukhabad

निराश होकर वह लोहिया अस्पताल पंहुचे उन्हें पूरा विश्वास था कि उन्हें एंटी रेबीज मिल जायेंगे इसके बाद पारिजन सीएमओ के पास पहुंचे। उनको बच्चे की हालत के बारे में बताया तो सीएमओ ने बदसलूकी करते हुए उनको वहां से भगा दिया। परिजनों ने सीएमओ पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया। प्रिया के गरीब मां-बाप के पास इतने रुपये नही थे कि वह निजी अस्पताल में उसको एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवा पाते।

Priya died after dog attacked in Farrukhabad

इसके बाद उन्होंने उसका तंत्र-मंत्र के सहारे इलाज कराना शुरू किया लेकिन कोई फायदा होने की जगह हालत बिगड़ती चली गयी जिसके बाद परिजन ज्यादा हालत खराब होने पर उसे फिर शनिवार को लोहिया अस्पताल लेकर आये जहां आरोप है कि बच्ची की हालत देखकर चिकित्सक ने इलाज करने से मना कर दिया। मासूम प्रिया की तडप-तड़पकर मौत हो गयी। प्रिया के गांव के ही लगभग दर्जनभर अन्य लोगों को भी कुत्ते काट चुके हैं, ऐसे में यूपी के सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से गरीबों की जान पर बन आई है।

मामला मीडिया में आने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और इसके बाद तहसीलदार ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+