यूपी: जेल से कैदी ने फेसबुक पर डाली सेल्फी, बेखबर प्रशासन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की जेल अपराधियों के लिए मौज-मस्ती की जगह बनती जा रही है। मर्डर, डकैती जैसी घटनाओं में जेल के अंदर बंद बड़े अपराधी खुलेआम मोबाइल चला रहे हैं और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद योगी सरकार की जेलों की भूमिका संदेह के घेरे में है।

जेल के अंदर सेल्फी
मुजफ्फरनगर जिला कारागर में बंद अपराधी खुलेआम जेल में सेल्फी लेकर सोशल साइटों पर फोटो को अपलोड कर रहे हैं। जेल में इतनी सख्ती होने के बावजूद अपराधियों के पास मोबाइल पहुंच रहे हैं जिससे जिला करागार के अधिकारियों की भूमिका पर संदेह के घेरे में है। जेल में कैदियों के पास मोबाइल होने के मामले को लेकर जेल प्रशासन अनजान बना हुआ है। बता दें कि इससे पहले भी जिला जेल में मोबाइल फोन बरामद होते रहे हैं जिसके बाद जेल में लाखों रुपये खर्च कर जैमर लगाए गए थे।

जेल में लगे है जैमर
जैमर लगने के बावजूद भी जिला जेल में खुलेआम शातिर अपराधी मोबाइल फोन का यूज कर रहे है। इतना ही नहीं फेसबुक पर अपने फोटो भी अपलोड कर रहे है। बता दें कि इस वायरल सेल्फी में एक युवक का नाम विजय चौधरी बताया जा रहा है जो थाना सिविल लाइन क्षेत्र में डीएवी कालेज के बाहर छात्रों के गुट पर फायरिंग करने के आरोपी है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने विजय चौधरी को गिरफ्तार कर तमंचे के साथ जेल भेजा था।

छात्रों पर फायरिंग करने पर गए थे जेल
विजय चौधरी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध संख्या 952/17 जिसमें आईपीसी की धारा 307/ 323 में मुकदमा दर्ज है। वही दूसरे युवक का नाम सचिन बताया जा रहा है जो जनपद शामली का रहने वाला है जबकि तीसरे युवक की पहचान अभी छुपाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications