शादीशुदा बेटी भागी तो प्रेमी को परिजनों ने रेप केस में फंसाया, जेल में हुई मौत

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर की जिला में बंद रेप के आरोपी की मौत हो गई। कैदी के चहरे और शारीर पर चोट के निशान मिले है। कैदी की मौत से जेल प्रशासन मे हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, मृतक कैदी के परिजनों ने जेल के अंदर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल जेल प्रशासन कैदी की मौत होने का कारण बीमारी बता रहा है। फिलहाल कैदी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेंगा।

प्रेमिका के परिजनों ने भिजवाया जेल

प्रेमिका के परिजनों ने भिजवाया जेल

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गुटईया गांव का रहने वाला 22 साल के बृजपाल का गांव की रहने वाली ठाकुर बिरादरी की लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया। प्रेम प्रसंग के आड़े जाति बंधन होने का कारण बृजपाल प्रेमिका को भगा ले गया। दोनों ने दिल्ली मे शादी कर ली। बता दें कि प्रेमिका के परिजनों ने बृजपाल पर लड़की भगाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने दबाव बनाकर लड़की को बरामद कर परिजनों को सौप दिया जिसके बाद लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और करवा दी। लेकिन लड़की फिर भागकर बृजपाल के पास आ गई और दोनों साथ रहने लगे। प्रेमिका के परिजनों ने बृजपाल पर उनकी बेटी को भगाने और उसके साथ रेप का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवा दिया। जिसके बाद पुलिस ने बृजपाल को गिरफ्तार कर तीन महीने पहले जेल भेज दिया।

प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप

प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप

मृतक कैदी बृजपाल की मां माया देवी ने बताया कि लड़की वाले लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोप है कि लड़की के पिता ने ही जेल के पुलिस वालों से मिलकर बृजपाल की हत्या करवा दी। उसके चेहरे पर चोट के निशान है। फिलहाल मृतक कैदी के परिजन बेटे के हत्या का आरोप लड़की के परिजनों पर लगा रहे हैं। वहीं, डॉक्टर मेहराज अहमद ने बताया कि बृजपाल नाम का कैदी बेहोशी की हालत में लाया गया था। उसके चेहरे पर चोट का निशान था।

जेल अधीक्षक ने बताया

जेल अधीक्षक ने बताया

शाहजहांपुर जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कैदी की बीमारी के कारण हालत बिगड़ी थी। उसको जेल के अस्पताल में भर्ती किया था। लेकिन हालत गंभीर थी इसलिए उसको जिला अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां उसकी बीमारी के चलते मौत हो गई। मौत कैसे हुई है ये पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+