सहारनपुर में प्रधानमंत्री बोले- मोदी का मतलब है 2047 तक 24x7 काम
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने ताबड़तोड़ रैलियां और प्रचार शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के दो शहर सहारनपुर और गाजियाबाद में रोड शो और जनसभा की। जिसमें लाखों की संख्या में मोदी के समर्थक जुटे। पीएम मोदी ने सहारपुर में विशाल जनमसभा की जिसमें विपक्षी इंडिया गठबंधन पर उन्होंने जमकर हमला बोला।

इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा दस साल में बहुत काम हुआ है, मोदी के मन में जो सपना है उस हिसाब से यह काम सिर्फ ट्रेलर है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा अभी बहुत कुछ करना है। भारत देश को बहुत दूर लेकर जाना है। उन्होंने दावा किया कि वह दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की सबसे बड़ी इकोनामी बन जाएगा। खाद्य तेल और दालों में भी आत्म निर्भर हो जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा मोदी का मतलब है 2047 तक 24x7 काम। पीएम मोदी ने कहा मेरा हर पल देश के नाम है। उन्होंने यह भी कहा मेरा हर पल काम के नाम है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अभी तो आपने सिर्फ ट्रेलर देखा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि आने वाले कुछ सालों में भारत में निर्मित सामान दुनिया भर में पहचान बनाएंगे। उन्होंने भाजपा को वोट देने का जनता से आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने कहा ऐसे ही विराट संकल्प के लिए मोदी को मोदी की गारंटी पूरा करने के लिए हमें आशीर्वाद चाहिए।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा सहारनपुर से हमारे साथी राघव लखन पाल और कैराना के साथी प्रदीप चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाकर संसद में मेरी सरकार का साथ देने के लिए आपको भेजना है।












Click it and Unblock the Notifications