हाथ में तख्ती लिए कलेक्ट्रेट पहुंची गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता, लिखा- "न्याय चाहिए, बलात्कारी को सजा दिलाओ"

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दुष्कर्म पीड़िता बुधवार को हाथ में तख्ती लिए न्याय मांगने कलेक्ट्रेट पहुंच गई। आरोप है कि उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार जबरन संबंध बनाए। वो अब गर्भवती है और प्रेमी शादी से मना कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि पूर्व में भी पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन तब प्रेमी मान गया था।

दरअसल, यह पूरा मामला बरेली के बारादरी क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली युवती का कहना है कि उसका प्रेम प्रसंग सिरौली थाना क्षेत्र के गिरिधरपुर गांव के रहने वाले विपिन कुमार नाम के युवक से था। युवक ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और जब शादी की बात कही तो वो मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता ने थाना कैंट में युवक के खिलाफ दुष्कर्म के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

pregnant girl victim of physical abuse reached Collectorate office with placard demanding Justice

वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी ने जेल जाने के डर से शादी करने के लिए हामी भर दी थी। जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट में आरोपी के पक्ष में बयान दे दिया। लेकिन इसके बाद आरोपी ने दोबारा अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया और शादी करने के अपने वादे से मुकर गया। यही नहीं बल्कि उसने पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर भी निकाल दिया।

इसके बाद पीड़िता अनुसार, उसने अधिकारियों के पास जाकर मामले की शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके चलते बुधवार को पीड़िता परेशान होकर अपने हाथ मे एक तख्ती लेकर कलेक्ट्रेट पहुँच गई। युवती ने तख्ती पर लिखा- "न्याय चाहिए, न्याय दिलाओ, बलात्कारी को सजा दिलाओ।" हांलांकि उसे समझा बुझाकर वहां से हटा दिया गया, लेकिन पीड़िता का कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वो दोबारा प्रदर्शन करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+