प्रवीण तोगड़िया ने पीएम पर बोला हमला, कहा- ढाल बनकर मैंने बचाई थी मोदी की कुर्सी
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासंघ के अध्यक्ष डॉ.प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को लखनऊ में एक सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए तोगड़िया ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर कानून बनाया जाए, नहीं तो वह दूसरा प्रधानमंत्री ढूंढ लेंगे।

बताते चलें कि प्रवीण तोगड़िया के संगठन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (अहिप) ने रविवार को हर हाल में अयोध्या कूच का एलान किया था। जिसपर प्रशासन ने पहले ही रोक लगा दी थी। लेकिन शनिवार की देर रात प्रशासन की तरफ से उन्हें मंजूरी दे दी गई। रविवार को बड़ी संख्या में समर्थक राजधानी के ईको गार्डन में इकट्ठा हुए। जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासंघ के अध्यक्ष डॉ.प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर नहीं तो वोट नहीं के संदेश के साथ सभा का आयोजन किया। मंच से बोलते हुए तोगड़िया ने कहा कि हम मंदिर तो सरयू पार बना सकते हैं लेकिन क्या श्रीराम की जन्मभूमि वहां से 100 मीटर खिसका सकते हैं। करोड़ों हिंदू अगर राम मंदिर नहीं बना सकते तो 50 साल बाद हिंदुस्तान में कोई हिंदू नहीं बचेगा। हिंदू अल्पसंख्यक होंगे।
इस दौरान तोगड़िया ने केंद्र की बीजेपी सरकार और प्रधानमंत्री पर जमकर हमला बोला। कहा कि हमारा संघर्ष अयोध्या में राम मंदिर बनाने के साथ युवाओं को रोजगार, विद्यार्थियों को सस्ती शिक्षा, सस्ता पेट्रोल और कर्ज मुक्त किसान के लिए भी है। तोगड़िया ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री पद से हटाने में जुटे थे, तब तोगड़िया ने ही ढाल बनकर उनकी कुर्सी बचाई थी।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications