Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रतापगढ़ नगर निकाय चुनाव में कौन जीता, कौन हारा, पढ़िए

इलाहाबाद। यूपी का प्रतापगढ़ जिला राजनैतिक दलों के लिये हमेशा से अबूझ पहेली रहा है। रजवाड़ों की धरती पर कई इलाके राजघराने के इशारे पर सियासत तय करते हैं तो कई जगह खुल्लमखुल्ला दलगत राजनीति होती है। नगर निकाय चुनाव में भी वर्षो पुरानी रणनीति कायम रही। राजा भैया के इलाके कुंडा में उनका प्रत्याशी जीता तो प्रमोद तिवारी का क्षेत्र इस बार भी कांग्रेस के नाम रहा। प्रतापगढ़ जिले में एक नगर पालिका और 8 नगर पंचायत हैं, यहां कौन जीता कौन हारा इसकी पूरी डिटेल इस खबर में पढ़ें।

नगर पालिका बेल्हा

नगर पालिका बेल्हा

प्रतापगढ़ शहर में एक नगर पालिका है जिस पर भाजपा ने जीत दर्ज की। नगर पालिका बेल्हा की नयी अध्यक्ष प्रेमलता सिंह बनी हैं। भाजपा के चुनाव चिन्ह पर इन्होंने 10843 वोट हासिल किये और सपा की गीता मिश्रा( 8661 वोट) को हराया। यहां तीसरे व चौथे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी महिमा गुप्ता 5535 मत व फरहीन बानो 2223 मत रही। पांचवे स्थान पर 1154 वोट के साथ बसपा की राखी जैन रही। जबकि कांग्रेस की उर्मिला 588 मत के साथ 7 नंबर पर लुढ़क गई ।

नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज

नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज

नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज पर सपा की जुबैदा खातून ने जीत दर्ज की। यहां सपा की जुबैदा खातून ने 1299 मत हासिल किये। भाजपा की जानकी साहू दूसरे स्थान पर रही और उन्हे 847 मत मिले। इस सीट पर आश्चर्यजनक तौर पर आम आदमी पार्टी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और सीता देवी ने 833 मतों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कांग्रेस की नूरजहां कांग्रेस (718 मत) 4 नंबर पर रही, जबकि मुन्नन बानो बसपा (490 मत) को पांचवा स्थान मिला।

कुंडा नगर पंचायत

कुंडा नगर पंचायत

राजा भैया के इलाके में हर बार की तरह राजा भैया का जादू चला और उनकी कृपा प्राप्त प्रत्याशी सीमा यादव ने जीत हासिल की। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सीमा को 7462 वोट मिले और इस बार उन्होंने ऐतिहासिक जीत हासिल की। सीमा ने अपने पति गुलशन यादव के जीत के रिकार्ड को भी तोड़ा और अध्यक्ष पद पर काबिज हुई। निर्दलीय दीपा ने 2670 के साथ दूसरा स्थान जरूर हासिल किया लेकिन वह भी लडाई में नजर नहीं आई। यहां सबसे जादा राजनैतिक दलों को नुकसान उठाना पडा। भाजपा की शशि देवी मात्र 296 वोट पर सिमट गई और पांचवे स्थान पर रही। जबकि बसपा की किरन देवी 41 मतों के साथ 9 वें स्थान पर रही।

नगर पंचायत पट्टी
नगर पंचायत पट्टी में भाजपा के खेदन लाल ने एक तरफा जीत दर्ज की और पहले चरण की गिनती से बनाई बढत आखिरी समय तक जारी रखी। भाजपा के खेदन लाल ने 2766 मत हासिल किये और जिले में सबसे पहले यही का रिजल्ट घोषित हुआ था। दूसरे स्थान पर कमलापति निर्दलीय (1327 मत) रहे। तीसरे पर सपा के कैलाश 1012 मत व चौथे पर मंजू बसपा 173 मत रही।

नगर पंचायत रानीगंज

नगर पंचायत रानीगंज

प्रतापगढ की रानीगंज नगर पंचायत पर ही सबसे तगड़ा और दिलचस्प चुनाव हुआ। यहां आखिरी राउंड तक भाजपा को बसपा टक्कर देती रही। सपा भी लाइन में रही लेकिन जब आखिरी चरण की गिनती हुई तो 40 मतों से भाजपा प्रत्याशी मीरा गुप्ता जीत गयी। बसपा कैंडिडेट ने रीकाउटिंग की मांग की गिनती फिर शुरू हुई लेकिन फिर से भाजपा ही जीती। अध्यक्ष पद पर मीरा गुप्ता ने 1796 मत हासिल किये। जबकि बसपा से आयशा बनो 1757 वोट तक ही पहुंच सकी। इस सीट पर सपा की नीलम को 1674 मत व 6 नंबर पर रही रुखसाना कांग्रेस को 791 वोट मिले।

मानिकपुर नगर पंचायत

मानिकपुर नगर पंचायत

मानिकपुर नगर पंचायत पर राजनैतिक दलो के अस्तित्व पर ही संकट दिखा। यहां भाजपा 3 स्थान पर रही। जबकि अन्य दल टाप टेन के भी बाहर रहे। निर्दलीय ने इस सीट पर अपना जलवा दिखाया और निर्दलीय प्रत्याशी अबू जैद अध्यक्ष पद पर जीते। अबू जैद को 2475 मत मिले। दूसरे स्थान पर निर्दल राम नरेश ने 1448 वोट के साथ थोडी बहुत टक्कर देने की कोशिश की। तीन नंबर पर भाजपा के अशोक कुमार रहे, इन्हे 1212 वोट मिले।

नगर पंचायत लालगंज

नगर पंचायत लालगंज

कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी के इलाके वाली लालगंज नगर पंचायत पर संभावनाओ के अनुरूप कांग्रेस काबिज हुई। अध्यक्ष पद पर अनीता ने 3459 मतों के साथ जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर इंदू सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 2455 मत हासिल किये। यहां भाजपा 4 नंबर पर रही और भाजपा की तारा देवी को मात्र 769 वोट मिले। जबकि बसपा की सानमती 135 वोट के साथ आठवे नंबर पर लुढ़क गई ।

नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी

नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी

शहर की सबसे खासमखास सीट पर किसी दल का जादू नहीं चला और अध्यक्ष पद पर अनिल मौर्य ने निर्दलीय बाजी मार ली। 1774 मतों के साथ अनिल पहले स्थान पर रहे । सपा के मो जकी 1437 मतो के साथ दूसरे स्थान पर, अबूजफर बसपा 1232 मतों के साथ तीसरे स्थान पर, रामजतन मौर्य भाजपा 1008 मतों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए ।

नगर पंचायत अंतू

नगर पंचायत अंतू

नगर पंचायत अंतू पर भी भाजपा का कमल खिला है। अशोक कुमार ने भाजपा के चुनाव चिन्ह पर 1498 मत हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। यहां अन्य राजनैतिक दलों का बुरा हश्र रहा। सपा के राम शिरोमणि 151 मतों के साथ छठे स्थान पर रहे जबकि सपा से उपर के चार स्थानों पर निर्दलीय काबिज रहे। नगर पंचायत अंतू में कैलाश नाथ ने निर्दलीय के तौर पर 809 मतों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+