संकल्प पत्र के माध्यम से परंपरागत वोट बैंक साधने की कवायद, जानिए बीजेपी क्यों शुरू कर रही ये बड़ा अभियान
लखनऊ, 14 दिसंबर: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले बीजेपी हर वर्ग को साधने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि इसी कड़ी में बीजेपी ने अब चुनावी घोषणा पत्र को तैयार करने के लिए अब लोगों से सुझाव मांगने का फैसला किया है। बीजेपी का यह अभियान भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 'यूपी नंबर 1 सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान का शुभारंभ 15 दिसम्बर से करने जा रही है। इस अभियान की अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की जाएगी।

इसके तहत जन आकांक्षाओं को पार्टी अपने संकल्प पत्र का हिस्सा बनाने के लिए आकांक्षा पेटी भी लांच करेगी। जिसके माध्यम से पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं से जनता का सुझाव लेगी। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष व वित्तमंत्री सुरेश खन्ना को बनाया गया है।
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि,
''2017 के चुनाव में भी भाजपा द्वारा जनता के सुझावों पर ही संकल्प पत्र बनाया था। संकल्प पत्र के वादों के आधार पर हम चुनाव में गए थे जिनका अनुपालन हमने सुनिश्चित किया। हमने जो कहा उसे किया है। इसी आधार पर इस बार 2022 के विधानसभा चुनावों में हम जनता के सुझावों को संकल्प पत्र का हिस्सा बनाएंगे और डबल इंजन की सरकार के जरिये उत्तर प्रदेश को सुशासन और विकास के सभी पैमानों में अव्वल बनाने के लिए किये गए संकल्प को चरितार्थ करेंगे।''
उन्होंने बताया कि आकांक्षा पेटी के माध्यम से हम समाज के सभी वर्गों से उनके सुझाव लेने के लिए विधानसभा स्तर तक जाएंगे। साथ ही प्रदेश के सभी प्रमुख महानगरों में संकल्प पत्र समिति के सदस्यों और विभिन्न सामाजिक व व्यवसायिक वर्गों के साथ संवाद स्थापित कर उनके सुझाव एकत्रित किए जाएँगे। वेबसाइट, ई-मेल एवं मिस्ड कॉल के माध्यम से भी लोगों का सुझाव प्राप्त किया जायेगा। जिसे संकिलित कर पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव का संकल्प पत्र जारी करेगी।
पिछले चुनाव में भी बीजेपी ने जनता से मांगे थे सुझाव
इससे पहले 2017 में बीजेपी ने घोषणा पत्र बनाने से पहले लोगों से सुझाव मांगे थे। पार्टी ने दावा किया था कि जनता के सुझावों और फीडबैक के आधार पर उनका घोषणापत्र तैयार किया गया है। उस समय भाजपा ने कहा था कि रोजगार के अवसर बढ़ाने, महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने जैसे मुद्दों पर लोगों ने अपनी राय दी है। हालांकि बीजेपी का दावा है कि पिछले लगभग पांच वर्षों में जनता से किए गए सारे वादे पूरे हो गए जबकि इस बार फिर नए संकल्प के साथ बीजेपी मैदान में उतरेगी।

मुख्य चुनाव प्रभारी ने ली थी संगठन की बैठक
2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले, भाजपा ने एक चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया है, जिसका अध्यक्ष राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को बनाया गया है। भाजपा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस प्रमुख बृजलाल समिति के उपाध्यक्ष होंगे। समिति के सदस्य राजेश वर्मा, विजय पाल तोमर, रीता बहुगुणा जोशी, सीमा द्विवेदी और कांता कर्दम और पार्टी नेता पुष्कर मिश्रा होंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महासचिव संगठन सुनील बंसल के साथ पार्टी मुख्यालय में बैठकर चुनावी तैयारियों पर चर्चा की. सूत्रों ने बताया कि वाराणसी में संगठन की बैठक में तैयार की गई रणनीति पर इसे लागू करने पर चर्चा हुई. इसके साथ ही प्रधान ने चल रहे अभियानों की भी समीक्षा की थी।
मेनिफेस्टो कमेटी से पहले बीजेपी ने ज्वॉइनिंग कमेटी बनाई थी
राज्य में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं और सभी राजनीतिक दल घोषणापत्र की तैयारी में हैं जबकि राष्ट्रीय लोक दल ने राज्य में घोषणापत्र जारी कर दिया है। वहीं कांग्रेस भी तैयारियों में जुटी है. वहीं, बीजेपी ने भी इसका ऐलान किया है। दरअसल, मेनिफेस्टो कमेटी व ज्वाइनिंग कमेटी के संबंध में चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व प्रदेश महासचिव संगठन सुनील बंसल के साथ प्रदेश कार्यालय में बैठक की और इस मुद्दे पर शाम को सीएम के साथ बैठक की गई। था। जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications