विधानपरिषद सभापति के बेटे की गला घोंटकर हुई मौत, पोस्टमॉर्टम में हुआ खुलासा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के छोटे बेटे अभिजीत यादव उर्फ विवेक की रविवार सुबह संदिग्ध मौत हो गई। अभिजीत की मौत का कारण साफ न हो पाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। अभिजीत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, अभिजीत की सीने में दर्द के चलते स्वाभाविक मौत नहीं हुई, बल्कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।

postmortem report reveals up legislative council chairman son death is suspicious

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई है। अभिजीत के सिर पर चोट के निशान भी मिले। जानकारी के मुताबिक, सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत का पोस्टमॉर्टम पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया है।

दरअसल, मामला राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के दारुल शिफा के बी ब्लॉक कमरा नंबर 137 का है, जहां विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के छोटे पुत्र अभिजीत यादव की दारुल शिफ़ा के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वहीं अगर परिवार वालों का कहना है कि विवेक के सीने में दर्द उठने के बाद ही मौत हुई और उस समय मां और भाई कमरे में मौजूद थे। साथ ही परिवार ने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है।

ये भी पढ़ें- दशहरा पर नहीं बल्कि करवा चौथ के दिन जलता है लंकाधिपति रावण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+