दशहरा पर नहीं बल्कि करवा चौथ के दिन जलता है लंकाधिपति रावण

सुल्तानपुर/हरदोई। विजयादशमी के बाद से ही त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। दीवाली, छठ, भाई-दूज जैसे कई त्योहार, दशहरा के बाद पड़ते हैं। देश में ऐसी कई जगह है जहां रावण को विजयादशमी पर नहीं बल्कि हफ्तों बाद जलाया जाता है। यूपी के शाहजहांपुर में दशहरे के लगभग 20 दिन बाद रावण का दहन किया जाता है। वहीं प्रदेश के हरदोई से सटे एक कस्बे में करवा चौथ के दिन रावण का दहन किया जाता है।

people burns ravana after dusherra in sultanpur and hardoi

यूपी के हरदोई जिले से सटे एक कस्बा पाली में रहने वाले लोगों का मानना है कि जब रावण दहन की बारी आती थी तो प्रकृतिक आपदा के द्वारा कहीं बिजली गिर जाती थी तो कहीं घनघोर वर्षा होने लगती है जिसके कारण रावण को एक-दो हफ्ते तक जलाया नहीं जाता। यहां के लोगों ने रावण दहन करवा चौथ वाले दिन करना प्रारंभ कर दिया। जिस दिन सुहागने अपने पतियों के लिए लंबी उम्र की कामना करती हैं।

वहीं सुल्तानपुर में ग्रामीण क्षेत्र में 15 से अधिक रावण का दहन विजयादशमी के दिन होता है। मगर विकवाजिदपुर गांव में रावण का दहन दशहरे के लगभग 20 दिन बाद किया जाता है। इसके लिए बकायदा रामलीला का मंचन होता है। जिसमें गांव के सभी लोग एकजुट होते हैं। लोगों के मुताबिक ये रीति रिवाज 93 साल से चली आ रही है।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी पर तैयार होने जा रहा विश्व का सबसे बड़ा फोटो एलबम, जानिए क्या है खासियत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+