मुगलसराय का नाम बदलने पर 13 लोगों को 6 इंच छोटा करने की धमकी
चंदौली। मुगलसराय जंक्शन का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने की मंजूरी सरकार ने भले ही दे दी है लेकिन नाम बदलने को लेकर विवाद अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला एक विवादित पोस्टर का है जिसे अज्ञात लोगों द्वारा मुगलसराय के अलग-अलग हिस्सों में चिपकाया गया है।

चंदौली के भाजपा सांसद की तरफ भी इशारा
इस पोस्टर के माध्यम से इन 13 लोगो को खुली धमकी दी गई है की अगर मुगलसराय जंक्शन का नाम बदला गया तो नाम बदलने में शामिल 13 लोगो कों छ इंच छोटा कर दिया जाएगा। इशारो इशारों में जिन लोगो को यह धमकी दी गई है उनमे चंदौली के सांसद और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय भी शामिल हैं क्योंकि मुगलसराय का नाम बदलने की पहल सबसे पहले सांसद के द्वारा की की गई थी।

अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उधर शहर में विवादित पोस्टर लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस फौरन हरकत में आई और जगह जगह लगे पोस्टरों को हटा दिया, साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया।

रातों-रात हटाए गए पोस्टर
चंदौली के मुगलसराय के डिप्टी एसपी प्रदीप सिंह चंदेल ने oneindia को बताया कि देर रात इस बात की जानकारी हुई कि कुछ आसामाजिक लोगों ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन के साथ-साथ हाई -वे और शहर के के कई हिस्सों में मुलगसराय का नाम बदलने पर धमकी देते हुए उन्हें 6 इंच छोटा करने की बात लिखकर पोस्टर चस्पा किए हैं। इस बात की जानकारी पर तुरंत एक्शन लेते हुए हमने जीआरपी और मुगलसराय कोतवाली को आदेश दिया और जहां -जहां पोस्टर चस्पा किये गए थे उसे तत्काल प्रभाव से पुलिस के जवानो ने रातों रात जाकर हटाया है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है और जांच के साथ ही पोस्टर चस्पा करने वाले की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications