'यूपी में भैंस मिल जाती है लेकिन रेप का आरोपी गायत्री प्रजापति नहीं मिलता'
पोस्टर में लिखा गया है कि सपा सरकार में भैंस मिल जाती है, लेकिन रेप के आरोपी मंत्री नहीं पकड़ जाते।
इलाहाबाद। सूबे में चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार खत्म हो चुका है लेकिन सपा पर हमलावर बीजेपी के ओर से इलाहाबाद में पोस्टर वार शुरू किया गया है। शहर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर जारी करते हुये गायत्री प्रजापति को पकड़ने वाले को 50,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पोस्टर इलाहाबाद के सिविल लाइन सुभाष चौराहे पर लगने के साथ हो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों में इस पोस्टर को लेकर सियासी रणभेरी बज गई है।

भैंस मिल जाती है पर आरोपी नहीं
इलाहाबाद में जारी किये गये इस पोस्टर बैनर को सीएमपी डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष और भाजपा के खटीक समाज के महानगर अध्यक्ष गोलू सोनकर ने जारी करते हुये कहा कि सपा सरकार में महिलाओं की इज्जत की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रेप के आरोपी मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को बचाने के लिए मुख्यमंत्री समेत पूरा कुनबा लगा हुआ है। इसे भी देखें- VIDEO: कन्नौज में भाभी को देवरों ने बीच सड़क घसीट-घसीटकर पीटा
ऐसे में मंत्री को गिरफ्तार कराने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा। पोस्टर में लिखा गया है कि सपा सरकार में भैंस मिल जाती है, लेकिन रेप के आरोपी मंत्री नहीं पकड़ जाते। सपा सरकार में भैस मिल जाती है लेकिन खुद का आरोपी गायत्री प्रजापति नहीं मिलता। इस सपा सरकार में महिलाओं की इज्जत से बढ़ कर मंत्री जी की भैस है।
बीजेपी पर कांग्रेस का पलटवार
इलाहाबाद में भाजपाईयों द्वारा सपा मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के विरुद्ध पोस्टर जारी कर शुरू किये गये पोस्टर वॉर का जवाब शुरू हो गया है । कांग्रेस ने पलटवार करते हुये पीएम मोदी पर निशाना साधा है और पोस्टर जारी कर विवाद को तूल दे दिया है। कांग्रेस की ओर से जारी पोस्टर में पीएम मोदी के काशी रोड-शो पर हमला किया गया और पोस्टर में लिखा गया कि प्रधानमंत्री ने रोड शो करके पीएम पद की गरिमा को गिराया है।

कांग्रेस कमेटी के महासचिव इरशाद उल्ला ने बीजेपी के विरोध में पोस्टर जारी करते हुये चौक घंटाघर, सुभाष चौराहे समेत शहर भर में पोस्टर चस्पा कर दिये। जिससे सूबे के चुनावी माहौल में इलाहाबाद की सरगर्मी फिर बढ गई । फिलहाल इस पोस्टर के जवाब में क्या कदम उठेगा यह देखना और दिलचस्प होगा । पोस्टर जारी करते हुये इरशाद उल्ला ने कहा कि काशी बनारस में नरेंद्र मोदी ने रोड शो कर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को गिराया है। हम उसका उसी के विरोध करते हैं। वहीं पोस्टर में लिखा है कि यूपी के दो जाबाजों से घबड़ाये मोदी जी सड़क पर आये । इस बात कांग्रेस नेता का कहना था कि बनारस में बीजेपी की जमीन दरक चुकी है। बीजेपी घबराई है और उसी घबराहट में पीएम खुद रोड-शो कर रहे हैं ।












Click it and Unblock the Notifications