VIDEO: कन्नौज में भाभी को देवरों ने बीच सड़क घसीट-घसीटकर पीटा
बताया जा रहा है कि महिला का इन दोनों से पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद से खुन्नस खाये दोनों देवरो ने आज अपनी भाभी को कस्बे के जीटी रोड पर एचडीएफसी बैंक के पास पकड़ लिया और सरेराह पीटने लगे।
कन्नौज। कन्नौज के छिबरामऊ नगर कस्बे के बीच रोड पर दो युवकों ने एक महिला को बेरहमी से पीट दिया। बीच सड़क महिला को दबंगों द्वारा पीटे जाने से गुस्साई भीड़ ने दोनों दबंगों की भी जमकर धुनाई कर दी। जानकारी के मुताबिक पीडि़त महिला का नाम चंदा देवी है और वो छिबरामऊ नगर की ही रहने वाली है। सड़क पर पिट रही महिला को देखकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। महिला को पीटने वाले दबंग कोई और नहीं बल्कि महिला के रिश्ते में देवर ही हैं।

बताया जा रहा है कि महिला का इन दोनों से पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद से खुन्नस खाये दोनों देवरो ने आज अपनी भाभी को कस्बे के जीटी रोड पर एचडीएफसी बैंक के पास पकड़ लिया और सरेराह पीटने लगे। यह भी पढ़ें- बीच सड़क लड़की को रोककर जबरन दिखाने लगा पोर्न, उसके बाद...
मौके पर जमा भीड़ ने दोनों आरोपियों को भी पकड़कर पीटने के बाद 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल महिला ने लिखित तहरीर दे दी है और पुलिस मामले में जांच कर रही है। लेकिन मीडिया के सामने पुलिस इस मामले में बोलने से कतरा रही है। देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications