कानपुर: पॉलिटेक्निक हॉस्टल के बाथरूम में लटका मिला फस्ट ईयर का स्टूडेंट, रहस्य बनी मौत, वीडियो
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर राजकीय पॉलिटेक्निक में ऑटो मैकेनिकल फस्ट ईयर के एक छात्र की डेडबॉडी बाथरूम से बरामद हुई है। बाथरूम में साथियों ने उसे लटके हुए पाया था। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की भनक लगते ही अन्य छात्र आक्रोशित हो उठे। हॉस्टल परिसर में ही हंगामा होने लगा तो पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला फर्स्ट ईयर स्टूडेंट
संवाद सूत्रों के अनुसार, हॉस्टल के बाथरूम में मृत मिले युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वह देवरिया जिले का रहने वाला था। उसकी पहचान अभिषेक शर्मा के रूप में हुई है। वह कानपुर राजकीय पॉलिटेक्निक में ऑटो मैकेनिकल की पढाई कर रहा था, रविवार रात ही वह बाथरूम में लटका हुआ पाया गया।
मृतक के साथी छात्र संदीप का कहना है कि दोपहर 3 बजे सब लोग हॉस्टल में सो गए थे। सोकर उठे तो अभिषेक दिखाई नहीं पड़ा। काफी खोजबीन के बाद जब बाथरूम के पास पहुंचे। तो वह बंद था, बाथरूम के ऊपर से चढ़कर देखा गया तो वह रस्सी से लटका पाया गया।
स्वरुप नगर सीओ देवेंद्र मिश्रा के मुताबिक, मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हलांकि ऐसा क्यों हुआ इसकी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद जो भी उचित कार्यवाही होगी, की जायेगी|












Click it and Unblock the Notifications