PICS: फॉयर ट्रेनिंग से लौट रहे पुलिसकर्मियों की बस पलटी, 15 जवान घायल

पुलिस जवानों से भरी बस एक गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में तीन पुलिसकर्मियों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

बहराइच। गोंडा-बहराइच मार्ग पर पंडितपुरवा के पास पुलिस जवानों से भरी बस अनियंत्रित होने से पलट गई। जिससे उसमें सवार 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय व पुलिस की सहायता से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती कराया गया। हालात को नाजुक देखते हुए सभी को इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PICS: फॉयर ट्रेनिंग से लौट रहे पुलिसकर्मियों की बस पलटी, 15 जवान घायल
PICS: फॉयर ट्रेनिंग से लौट रहे पुलिसकर्मियों की बस पलटी, 15 जवान घायल
PICS: फॉयर ट्रेनिंग से लौट रहे पुलिसकर्मियों की बस पलटी, 15 जवान घायल

घटना में तीन पुलिसकर्मियों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-बहराइच मार्ग पर पंडितपुरवा के पास पुलिस जवानों से भरी बस एक गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जाता है कि इस बस में 45 पुलिसकर्मी सवार थे जो कि मिर्जापुर के चुनार से फायरिंग ट्रेनिंग करके लौट रहे थे। जिसमें 15 पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटें आई। इन जवानों को इलाज के लिए पहले प्रयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से सभी की हालत को नाजुक देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

PICS: फॉयर ट्रेनिंग से लौट रहे पुलिसकर्मियों की बस पलटी, 15 जवान घायल
PICS: फॉयर ट्रेनिंग से लौट रहे पुलिसकर्मियों की बस पलटी, 15 जवान घायल

जिला अस्पताल बहराइच पहुंचे सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज शुरू हो चुका है। जिसमें संजय, रामजीत संदीप, रामनरेश की हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने इलाज के लिए भर्ती कर लिया है। बाकि पुलिसकर्मियों को मरहम पट्टी कर उन्हें छोड़ दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही मैंने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना। तीन कर्मियों की हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+