रिपोर्ट लिखाने गई महिला से चौकी इंचार्ज ने की थी अश्लील बातें, शिकायत पर एसपी ने किया निलंबित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला ने चौकी इंचार्ज पर अश्लील बाते करने का आरोप लगाते हुए एसपी को तहरीर दी। एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ निघासन और महिला थाना प्रभारी को दी। दोनों अधिकारियों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी रामलाल वर्मा ने बेलरायां पुलिस चौकी इंचार्ज नरेश कुमार को सस्पेंड कर लिया है।

Policeman Suspended due to obscene talk women in Bareilly

मीडिया खबरों के अनुसार, बरेली के तिकुनियां थाना क्षेत्र की एक महिला सोमवार को एसपी से मिली थी। महिला ने बताया कि उसके पड़ोस का रहने वाला एक युवक उसे परेशान करता था, जिसकी शिकायत लेकर बेलरायां पुलिस चौकी इंचार्ज से मिली। महिला का आरोप है कि चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने कार्रवाई करने के बजाए उस पर ही नीयत खराब कर ली और अश्लील बातें करने लगा।

पीड़ित महिला की तहरीर पर एसपी रामलाल वर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया। एसपी रामलाल वर्मा ने महिला थाना प्रभारी हंसमती और सीओ निघासन सविरत्न गौतम को तत्काल मौके पर भेजकर जांच कराई। प्रारंभिक संयुक्त जांच में पीड़ित महिला के मोबाइल पर कॉल करने, ऑडियो रिकार्डिंग में महिला के प्रति अशोभनीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप सही पाया गया।

मामला सही पाये जाने पर एसपी रामलाल वर्मा ने चौकी इंचार्ज नरेश कुमार को सस्पेंड तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। साथ ही चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पूरे प्रकरण की जांच एसपी ने सीओ पलिया को सौंपी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+