अवैध वसूली का विरोध करना दुकानदार को पड़ा महंगा, सिपाहियों ने फेंका खौलता हुआ तेल
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की वाराणसी पुलिस एक बार फिर चर्चाओं में है। यहां पर अवैध वसूली का विरोध करना अंडा विक्रेता को भारी पड़ गया। आरोप हैं कि दो सिपाहियों ने अंडा विक्रेता के ऊपर खौलता हुए तेल फेंक दिया, जिससे व्यापारी झुलस गया। व्यापारी की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया। सिपाहियों की इस हरकत के बाद गुस्साए व्यापारियों ने सारंग चौराहे पर जाम लगाय दिया। मौके पर पहुंचे सीओ ने गुस्साएं लोगो को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

मामला वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सारंग चौराहे का है। परिजनों ने बताया कि राजेश कुमार पिछले 6 सालों से सांरग चौरहे पर अंडे की दुकान लगाता है। रविवार की शाम को दो सिपाही बाइक पर आए और अवैध वसूली करने लगे। जब राजेश कुमार ने अवैध वसूली का विरोध किया तो दोनों सिपाहियों ने खौलता हुआ तेल राजेश के ऊपर गिरा दिया। तेल गिरने की वजह से राजेश के पैर बुरी तरह झुलस गए। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद 100 नम्बर पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन पुलिस नही पहुंची। लोगों ने घायल राजेश को पंडित दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गम्भीर हालत देखते हुए राजेश को शिवप्रसाद गुप्त मण्डलीय चिकित्सालय में रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

लोगों ने लगाया जाम
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी पुलिस सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाही को लेकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साएं लोगो को शांत कराया और आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। सीओ प्रशांत वर्मा ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएंगी। जांच में जो भी दोषी सिपाही होगा उसके खिलाफ विभागिय कार्रवाई की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications