विदेशी युवती से लूट, मदद करने की जगह सेल्फी खींचते रहे पुलिसवाले VIDEO
मेरठ में एक विदेशी युवती को बदमाशओं ने लूटने का प्रयास किया। युवती जब मदद के लिए पुलिस के पास पहुंची तो मदद करने की जगह पुलिसवाले उसके साथ सेल्फी खींचाते रहे और उसकी अंग्रेजी का मजाक बनाते रहे।
मेरठ। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में पुलिस को तमाम नसीहतें मिली...लेकिन इस सबके बावजूद पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है। घटना यूपी के मेरठ जिले की है जहां आज जापान से आई मारिया को दिनदहाड़े कुछ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने लूटने की कोशिश की। बदमाशों ने जापानी लड़की की चलती कार में टक्कर मारी..लेकिन मारिया ने अकलमंदी दिखाते हुए अपनी कार पुलिस चेक पोस्ट के पास रोकी। वहां मौजूद डायल-100 के पुलिसकर्मियों को मारिया और उसके साथी सुरेन्द्र ने आपबीती सुनाई। वारदात के वक्त मारिया ऋषिकेश से दिल्ली की ओर लौट रही थी।

मारिया की आपबीती सुनने के बावजूद पुलिसवालों ने मारिया की मदद करने की जगह उसके साथ सेल्फी खिंचवाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। पुलिसवाले काफी देर तक मारिया के साथ सेल्फी खींचाते रहे साथ ही उसकी अंग्रेजी का मजाक भी बनाते रहे। बाद में पुलिसवालो ने अफसरों को सूचना दिये बगैर ही मारिया को वहां से विदा कर दिया और इस तरह विदेशी नागरिक से हुई एक वारदात को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। ये भी पढ़ें- शर्मनाक: यूपी पुलिस ने जवान लड़की को छह दिनों तक थाने में रखा
मारिया आज ही भारत से जापान के लिए रवाना होगी। यूपी की वह कैसी छवि लेकर जापान जा रही है यह तो वही जाने। बहरहाल पहले अखिलेश सरकार और फिर खुद योगी सरकार जिस डायल-100 और पुलिस के अफसरों की चौकसी का दावा करती है, वे अधिकारी और कानून के रखवाले सिपाही कितने चौकस है इसे मारिया के साथ हुई वारदात से समझा जा सकता है। उधर, जानकारी मिलने के बाद सीओ ब्रह्मपुरी ने थाना पुलिस को कार्यवाई के निर्देश दिए है। ये भी पढ़ें- यूपी: बीजेपी नेता की दबंगई, थाने में कोतवाल को की चुड़ियां पहनाने की कोशिश












Click it and Unblock the Notifications