शर्मनाक: यूपी पुलिस ने जवान लड़की को छह दिनों तक थाने में रखा

कटघर थाने में पुलिस ने एक लड़की को छह दिनों तक रखा। जब इस बारे में भाजपाइयों ने हंगामा किया तब लड़की को चाइल्डलाइन भेजा गया।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खाकी अपने कारनामे से बाज नहीं आ रही है। कई दिनों से थाना कटघर में लड़की के किडनैपिंग का एक मामला दर्ज था। मगर जब मामले की जानकार लड़की को हुई तो उसने थाने में अपना बयान दर्ज कराया। मामला प्रेम प्रसंग का निकला। पुलिस ने लड़की को थाने में छह दिनों से बंद रखा हुआ था।

शर्मनाक: यूपी पुलिस ने जवान लड़की को छह दिन तक थाने में रखा

गोविंदनगर की रहनेवाली 15 वर्षीय युवती का प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने बाले 40 वर्षीय राजकुमार से चल रहा था। राजकुमार प्रॉपर्टी का काम करता है, युवती ने बताया कि हमारी शादी कोर्ट में हो चुकी है। मेरी माँ ने थाने में मेरी उम्र 15 साल लिखवा रखी है और मैं 19 वर्ष की हूं। मैं अपने पति राजकुमार के साथ रहना चाहती हूं। युवती का कहना है कि मेरी माँ मुझसे गलत काम करवाना चाहती है।

शर्मनाक: यूपी पुलिस ने जवान लड़की को छह दिन तक थाने में रखा

उधर पुलिस ने युवती को छह दिन से थाना कटघर में रखा हुआ था। जब इसकी जानकारी बीजपी नेताओं को हुई तो नेताओं की भीड़ थाना कटघर पहुंची और पुलिस प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाने लगे और बीजेपी नेताओं ने इस मामले की जानकारी आलाधिकारयों को दी।

आलाधिकारियों ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच अधिकारी एसआई आदेश कुमार को लाइन हाजिर करके जांच सीओ कटघर चक्रपाणि त्रिपाठी को सौंप दी है। फिलहाल एसएसपी मनोज तिवारी के आदेश पर युवती को चाइल्डलाइन भेज दिया गया है। सीओ कटघर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया है जो भी इस मामले में दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+