गोरखपुर BRD अस्पताल में गैस सप्लाई करने वाली कंपनी पर छापेमारी, मालिक फरार
गोरखपुर में बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी के मालिक के घर पुलिस की छापेमारी, मालिक हुआ फरार
लखनऊ। गोरखपुर में बीआरडी अस्पताल में 33 बच्चों की मौत के बाद प्रशासन इस मामले में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी के मालिक और उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सप्लाई करने का जिम्मा पुष्पा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है, लेकिन जब पुलिस यहां छापेमारी करने पहुंची तो कंपनी का मालिक मनीष भंडारी फरार हो गया।

कई ठिकानों पर जारी छापेमारी
पुलिस लगातार मनीष भंडारी के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस के बड़े अधिकारियों का उनपर दबाव है, जिसके चलते वह सामने नहीं आ रहे हैं और फरार चल रहे हैं। इस पूरे मामले में कंपनी का दावा है कि बच्चों की मौत ऑक्सीजन की सप्लाई को रोके जाने से नहीं हुई है।
Recommended Video


कंपनी ने रखा पक्ष
पुलिस ना सिर्फ मनीष भंडारी बल्कि उनके रिश्तेदारों के घर पर भी शुक्रवार की रात से ही छापेमारी कर रही है। छापेमारी के बीच मनीष की कंपनी की ओर से पक्ष रखा गया है, कंपनी की एक अधिकारी मीनू वालिया का कहना है कि जो मौत हुई हैं वह ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई है, कोई भी इस तरह से सप्लाई को नहीं रोक सकता है, हमें पता है इसके क्या परिणाम होते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हमने संबंधित अधिकारियों पैसों का भुगतान करने के लिए कई बार पत्र लिखा लेकिन हमें कोई जवाब था नहीं मिला।

कंपनी ने लिखा था भुगतान के लिए पत्र
यहां गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी ने 10 अगस्त को एक पत्र अस्पताल को लिखा था जिसमें साफ कहा गया था कि पुष्पा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड का 63..65 लाख रुपए का बकाया है, उसका भुगतान कराया जाए, अन्यथा सप्लाई को रोक दिया जाएगा। ऐसे में साफ था कि अगर ऑक्सीजन की सप्लाई को रोक दिया जाता है तो मरीजों की जान जा सकती है। कंपनी की ओर से इस पत्र को स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को भी भेजा गया था, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई।












Click it and Unblock the Notifications