Video: मौत के बाद माँ को अस्पताल में छोड़कर भागा बेटा, इंस्पेक्टर ने निभाया फर्ज, कुछ ऐसे दी अंतिम विदाई

आए दिन पुलिस के तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं। लोग भी पुलिस की आलोचना करने में पीछे नहीं रहते। लेकिन हाल ही में लखनऊ पुलिस की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो आपके मन को छू जाएंगी और आप भी कहेंगे वाह वाह पुलिस ! तस्वीरों और वीडियो में आप देखेंगे कि किस प्रकार पुलिस ने एक माँ के लावारिस शव का अंतिम संस्कार कर उसे सम्मानजनक अंतिम विदाई दी।

दरअसल, पूरा मामला लखनऊ के किष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लोक बंधु अस्पताल का है। यहां एक युवक अपनी माँ का इलाज कराने आया था। इलाज के दौरान माँ की मृत्यु हो गई। वहीं माँ की मौत की सूचना मिलते ही बेटा अपना फर्ज भूल कर उसके शव को छोड़ कर भाग गया। उससे संपर्क करने की काफी कोशिश भी की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

Police performed the last rites of a mother whose son left her in hospital

अब एक माँ का शव इंतजार कर रहा था कि उसका बेटा उसे सम्मान के साथ अंतिम बार विदा कर दे। तभी इसकी सूचना कृष्णा नगर पुलिस को मिली। जिसके बाद उस माँ का बेटा बनकर किष्णा नगर इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने यह फर्ज निभाया। जिस माँ को उसका अपना बेटा छोड़कर भाग गया, उसका अंतिम संस्कार इंस्पेक्टर विक्रम और उनकी टीम ने किया।

Police performed the last rites of a mother whose son left her in hospital

इन तस्वीरों को देखकर यह साफ़ कहा जा सकता है कि लखनऊ पुलिस जिस तरीके से अपराधियों और भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने का काम कर रही है तो वहीं कमजोर असहाय लावारिस की मदद भी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+