PICs: दरोगा को थाने में ढूंढता है बंदर तो घर पर इंतजार करता है कुत्ता

थाने में इस मिट्ठू (बंदर) की देखभाल सभी पुलिसकर्मी करते हैं। लेकिन थाने में तैनात दरोगा कि दोस्ती तो देखते ही बनती है। वहीं घर पर कुत्ता दरोगा का प्यारा साथी है। देखिए इस पुलिसवाले का प्यार।

शाहजहांपुर। ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे, तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ न छोङेंगे...ये गाने की लाइन दरोगा और एक बंदर पर बिल्कुल सटीक बैठती है। दोनों की दोस्ती इलाके में मशहूर है। दरोगा ने बंदर को थाने में पाल लिया। धीरे-धीरे बंदर और दरोगा की दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि जैसे दरोगा थाने के अंदर आता तो वैसे ही बंदर दरोगा की टेबल पर आकर बैठ जाता। प्यार जब ज्यादा आता तो बंदर दरोगा के गले भी लग जाता। क्या देखी है आपने ऐसी दोस्ती।

पुलिसवाले को ढूंढता है बंदर यार

पुलिसवाले को ढूंढता है बंदर यार

दरअसल यूपी के शाहजहांपुर में थाना सेहरामऊ दक्षिणी एक दोस्ती के लिए काफी चर्चाओं में है। इस थाने में तैनात दरोगा राजेश बाबू मिश्रा पिछले कई महीनों से तैनात हैं। इस थाने में पहले से एक बंदर भी पला हुआ है। इस बंदर का नाम है मिट्ठू।

सभी करते हैं मिट्ठू की देखभाल

सभी करते हैं मिट्ठू की देखभाल

वैसे तो थाने में इस मिट्ठू की देखभाल सभी पुलिसकर्मी करते हैं। लेकिन थाने में तैनात दरोगा कि दोस्ती तो देखते ही बनती है। दरोगा जब थाने के अंदर आते हैं तो ये मिट्ठू कहीं भी हो सीधे दरोगा की टेबल पर आकर बैठ जाता है।

दरोगा जी रखते हैं उसके खाने-पीने का ख्याल

दरोगा जी रखते हैं उसके खाने-पीने का ख्याल

उसकी देखभाल तो सब करते हैं लेकिन दरोगा जी इस मिट्ठू की देखभाल और खाने पीने तक का ख्याल सबसे ज्यादा रखते हैं। साथ ही दरोगा जी के थाने के अंदर आते ही मिट्ठू मुंगफली और केला खाने की उम्मीदें लगा बैठता है और दरोगा जी उसके खाने पीने की इतनी देखभाल करते हैं। जिससे दोनों की दोस्ती सबसे अलग हो जाती है।

पुलिसवाले की दोस्ती पर होती है चर्चा

पुलिसवाले की दोस्ती पर होती है चर्चा

ऐसे ही कुछ फोटो दरोगा जी और बंदर के मिले हैं। जिसमें बंदर बड़ी भावनात्मक तरीके से दरोगा जी के गले से लगा हुआ है तो किसी फोटो में आप देख सकते हैं बंदर दरोगा के साथ टेबल पर बैठकर केले खा रहा है तो कभी मुंगफली।

घर पर कुत्ता करता है दरोगा का इंतजार

घर पर कुत्ता करता है दरोगा का इंतजार

जब तक दरोगा जी थाने में रहते हैं ये बंदर उसके आसपास ही घूमता रहता है। आपको बता दें कि दरोगा का जानवरों के प्रति ये प्रेम सिर्फ बंदरों से ही नहीं है। दरोगा जी के घर एक कुत्ता भी पला हुआ है। जिसका वो अच्छे से देखभाल करते हैं। फिलहाल दरोगा ओर बंदर की दोस्ती इस वक्त इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं घर पर कुत्ता भी दरोगा का इंतजार ही करता है। जैसे ही दरोगा घर पहुंचते हैं वो दौड़कर पुलिसवाले की गोद में आ बैठता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+