यूपी: एक दिन की इंस्पेक्टर बनी वर्षा, जीता लोगों का दिल

सुलतानपुर। आपको याद होगा कि फिल्म 'नायक' में एक दिन का सीएम बनकर अनिल कपूर ने लोगों की मदद की थी। इस तरह उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में B.A. की छात्रा वर्षा ने भी एक दिन की इंस्पेक्टर बनकर लोगों का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं वर्षा ने पुलिस की हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया, वहीं उसने मैसेज दिया कि एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था कि 'हम अपनी तरक्की में इतना समय लगा दें के हमें दूसरे की बुराई करने का वक्त ही न मिले'।

पुलिस और पब्लिक रिलेशन के लिए हुआ प्रोग्राम

पुलिस और पब्लिक रिलेशन के लिए हुआ प्रोग्राम

शासन के निर्देश पर पुलिस और पब्लिक रिलेशन और प्राब्लम्स को साल्ट आउट करने के लिए जिले की वर्षा सिंह को लंभुआ कोतवाली का एक दिन का इंस्पेक्टर बनाया गया था। वर्षा सिंह लंभुआ कोतवाली के गरएं गांव में स्थित रामदेहल महाविद्यालय की बीए फस्ट ईयर की स्टूडेंट है। वर्षा को लेने के लिए सुबह 9 बजे उसके घर कोतवाली से जीप गई। कुछ देर बाद एक दिन की इंस्पेक्टर कोतवाली के कैम्पस में पहुंची।

सुनी लोगों की समस्याएं

सुनी लोगों की समस्याएं

शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों को एक दिन की इंस्पेक्टर वर्षा ने सुना और मौके पर उनका निस्तारण भी किया। इंचार्ज के रुप में उन्होंने एक अधीनस्थ कर्मचारी की छुटटी भी मंजूर की।

सड़क पर चलाया अभियान

सड़क पर चलाया अभियान

बता दें कि एक दिन की इंस्पेक्टर बनी वर्षा ने सड़क पर चैकिंग अभियान भी चलाया और वाहन चालको से 16 सो रुपये का जुर्माना भी वसूला। देर रात कोतवाली की जीप वर्षा को घर तक छोड़ने भी गई। वहीं, एसएचओ लम्भुआ धर्मराज उपाध्याय वर्षा के काम से काफी खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि वर्षा का चयन करके उन्हें खुशी महसूस हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+