मर्दानगी बढ़ाने वाले 25 करोड़ के सांप को पुलिस ने किया जब्त

बहराइच। पुलिस की लाख मुस्तैदी के बावजूद तस्करों द्वारा दुर्लभ प्रजाति के जीवों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला यूपी के बहराइच में सामने आया है। यहां एसपीजी और वन विभाग की ज्‍वाइंट टीम ने छापेमारी कर 'सेंडबोआ' प्रजाति के सांप बरामद करते हुए चार तस्‍करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों तस्करों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। इन सांपों की कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे। जी हां इंटरनेशल मार्केट में इन सांपों की कीमत 3 करोड़ से लेकर 25 करोड़ रुपए तक है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इन सांपों का इस्‍तेमाल सेक्‍स पावर बढ़ाने वाली दवा बनाने में होता है।

पहले जानिए कैसे हुई तस्‍करों की गिरफ्तारी

पहले जानिए कैसे हुई तस्‍करों की गिरफ्तारी

पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए सांप का वजन ढाई से तीन किलो है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एसपी सुनील कुमार सक्सेना के निर्देशन में गठित एसपीजी की स्पेशल टीम के प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने पूर्व सूचना के आधार पर वन विभाग और पुलिस की 14 सदस्यीय संयुक्त टीम के साथ देहात कोतवाली क्षेत्र के मंगलपुरवा मोड़ के पास घेराबंदी की। तभी दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध युवक नजर आए। इन्हें रोककर तलाशी ली गई तो बाइक की डिक्की से सेंडबोआ सांप बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए लोगों में नवाबगंज निवासी जिब्राइल पुत्र तसौबर, नानपारा के परसपुर निवासी आशिफ पुत्र इकबाल, मझौली निवासी सेबू पुत्र नूर मोहम्मद और देहात कोतवाली के नाजीरपुरा निवासी पप्पू उर्फ फजल पुत्र अनवर शामिल हैं।

सेक्‍स पावर बढ़ाने की रामबाण दवा

सेक्‍स पावर बढ़ाने की रामबाण दवा

सेंडबोआ प्रजाति के सांपों की विदेशों में ( ज्‍यादातर अरब कंट्री में) खासा डिमांड है। इस सांप के जहर से सेक्स पावर बढ़ाने की रामबाण दवा भी बनायी जाती है। इंडोनेशिया और चीन में भी इसका एक बड़ा बाजार है। जहां इस सांप की कीमत वजन के हिसाब से तय किया जाता है।

मांस खाने से लोग रहते हैं हमेशा जवान

मांस खाने से लोग रहते हैं हमेशा जवान

चीन से लेकर गल्फ के देशों तक सेंडबोआ का मांस खाने से होने वाले फायदों से संबंधित कई मिथ हैं। इस सांप का प्रयोग चीन में सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा बनाने में होता है। इसके साथ ही लोग इसके मांस को भी खाते हैं। खाड़ी के देश में मान्यता है कि इसे खाने से कई बीमारि‍यां दूर हो जाती हैं और आदमी हमेशा जवान बना रहता है।

चमड़े में होता है इरिडियम

चमड़े में होता है इरिडियम

इस सांप को लेकर यह भी मान्‍यता है कि इसके चमड़े में इरिडियम नामक तत्व पाया जाता है जो बहुमूल्य होता है। यही कारण है कि अक्सर इन सांपो की तस्करी होती है। इंडिया में इसकी कीमत 10 लाख है, जबकि ग्लोबल मार्केट में तीन से 25 करोड़ रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+