VIDEO: यह ब्रेक डांस नहीं 'पिस्तौल डांस' है, यहां जरा सी चूक पर मौत करती है 'नंगा नाच'

कानपुर। क्लासिकल डांस, ब्रेक डांस और बैली डांस और इस तरह के तमाम प्रचलित डांसों के बारे में तो आपने सुना होगा लेकिन कानपुर से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें तीन युवक 'पिस्तौल डांस' करते दिख रहे हैं। इस वीडियो की हकीकत परखने के बाद पुलिस ने खुले आम सड़क पर पिस्तौल लहराकर डान्स करने वाले तीनों युवको गिरफ्तार कर लिया है। तीनों दोस्त कारोबारी परिवारों से ताल्लुक रखते हैं।

police caught man dancing with pistol in kanpur

न समाज का लिहाज और न कानून का डर, बस हाथ में पिस्तौल और जेब में पैसों की गर्मी। इस वीडियो में तीन दोस्त हाथ में पिस्तौल लेकर, उसे तमाम तरीकों से लहराते हुए सड़क पर नाच रहे हैं। बगल में खड़ी है उनकी महंगी कार, और कार में बजता तेज आवाज में स्टीरियो और तूतक-तूतक तूतिया की धुन पर थिरकते कदम। नाचना कोई गैर कानूनी नहीं लेकिन इस तरह नशे की हालात में पिस्तौल को शरीर के तमाम अंगों से स्पर्श कराते हुए यूं सड़क पर खुले आम बेशर्मी से नाचने की इजाजत कानून भी नहीं दे सकता। इनकी मौजमस्ती में अगर टिगर दब जाए और पास से गुजरते राहगीर की जान चली जाए तो इन अमीरजादों को तो उनके बाप पैसों की दम पर शायद छुड़ा भी लेगा लेकिन उनके हाथों बेमौत मरने वाले के परिवार की दशा क्या होगी, इसकी परवाह इन अमीरजादों को क्यों होगी।

police caught man dancing with pistol in kanpur

आवास विकास कालोनी में खुलेआम हुए ''पिस्तौल डांस' का वीडियो वहीं रहने वाले किसी व्यक्ति ने बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कानपुर में कानून की यूं खुले आम धज्जियां उड़ाने वालों का वीडियो जंगल में आग की तरह फैला और पुलिस ने तुरन्त मौके पर छापा मारते हुए तीनों अमीरजादों को हिरासत में ले लिया। अब थाना कल्याणपुर में इन पिस्तौलधारियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और जिला प्रशासन से पिस्तौल का लाइसेन्स निरस्त करने की संस्तुति की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+