भांजी को भगाने के मामले में नहीं किया समझौता तो मामा-मामी का किया मर्डर

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो दिन पूर्व हुई पति-पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं नामजद दो अभियुक्त अभी भी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है। हलांकि पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के बाद हुई लूट का माल भी बरामद कर लिया है।

Police busted the case of Wife husband murder, two arrested

कन्नौज की छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के विरतिया मोहल्ले के रहने वाले रामकिशन व उनकी पत्नी विशुनादेवी की 18 मार्च की रात्रि सोते हुए दोनों की हत्या कर दी गयी थी। सुबह जब पड़ोसियों को पता चला तो इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्त बिजेन्द्र जाटव व संदीप को गिरफ्तार किया।

Police busted the case of Wife husband murder, two arrested

पूछताछ में पुलिस को बताया कि अभियुक्त संदीप का भाई मृतक रामकिशन की भांजी को भगा ले गया था जिसके मुकदमे में अभियुक्त समझौता करने का दबाव बना रहे थे लेकिन रामकिशन इस बात का विरोध कर रहे थे।

Police busted the case of Wife husband murder, two arrested

इसी वजह से बिजेन्द्र, संदीप, गोपी व उसके एक अन्य साथी सहित चारों ने मिलकर घर में घुसकर सोते समय हत्या कर दी जिसके बाद घर में रखा सामान भी लूट कर ले गये। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+