VIDEO: नहीं थे गाड़ी के कागज, पुलिस ने की BJP नेता कि बेरहमी से पिटाई
अपने शरीर के जख्म दिखा रहे ये शख्स भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय गुप्ता हैं। इनका आरोप है कि चेकिंग कर रहे थाना प्रभारी ने गाड़ी के कागज न होने पर इन्हें थाने ले जाकर बेरहमी से पीटा।
बरेली। पश्चिमी फतेहगंज में पुलिस पर भाजपा के नेता की पिटाई का आरोप लगा है। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया है कि मोटर साइकिल के कागगज न होने के चलते उसे हवालात में रखकर पीटा गया और उसका पर्स भी छीन लिया गया। मामले को लेकर भाजपा के नताओं में आक्रोश है वहीं पुलिस पर कार्रवाई न होने के खिलाफ भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन की बात भी कही है।

देखिए VIDEO...
अपने शरीर के जख्म दिखा रहे ये शख्स भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय गुप्ता हैं। विनय का आरोप है कि वो अपना काम निपटाकर अपने घर मीरगंज जा रहे थे। जैसे ही वो फतेहगंज से निकले तभी वाहन चेकिंग कर रहे थाना प्रभारी ने उन्हें रोक लिया और गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद थाने ले जाकर उनके साथ मारपीट की गई। साथ ही तीन हजार रुपए भी लूट लिए।
मामले को बिगड़ता देख भाजपा नेता को गुरूवार को छोड़ दिया गया। तो भाजपा के नताओं ने मामले को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। बरेली के सांसद संतोष गंगवार ने खुद एसपी ग्रामीण युमना प्रसाद से मिलकर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। एसपी ग्रामीण ने कहा है कि मामले की जांच करके जरूरी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications