नोएडा में 200 करोड़ का घोटाला करने वाली कंपनी वेबवर्क ट्रेड का डायरेक्टर अनुराग गर्ग गिरफ्तार
कंपनी का ऑफिस नोएडा के सेक्टर 2 में स्थित है। पुलिस ने ऑफिस को सीज करने से पहले छापेमारी की और तीन बैंक अकाउंट की डीटेल समेत काफी अहम दस्तावेज हासिल किए।

इसी महीने खुला था एक और केस
हाल ही में सोशल ट्रेड के नाम पर लाखों लोगों का पैसा गबन करने वाली कंपनी एब्लेज इंफो सोल्यूशन के डायरेक्टर सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इन तीनों पर 3700 करोड़ रुपये के हेरफेर का आरोप लगा है। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि वेबवर्क ट्रेड नाम की कंपनी का कारनामा भी सामने आ गया। READ ALSO: VIDEO: किसी और के साथ हमबिस्तर मिला पति, पत्नी ने लड़की को कराई न्यूड परेड
पुलिस ने सीज किए 26 करोड़ रुपये
कंपनी का ऑफिस नोएडा के सेक्टर 2 में स्थित है। पुलिस ने ऑफिस को सीज करने से पहले छापेमारी की और तीन बैंक अकाउंट की डीटेल समेत काफी अहम दस्तावेज हासिल किए। तीनों खातों में मौजूद 26.25 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिया गया है। इसके अलावा तीन अन्य बैंक अकाउंट की जानकारी भी मिली है। READ ALSO: 4 घंटे तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिला ने पूर्व पति पर किया हमला, बाहर निकाल दी थीं आंतें
मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया था कि कंपनी और दोनों निदेशकों अनुराग गर्ग और संदेश वर्मा के बैंक खातों की डीटेल खंगाली जा रही है और यह देखा जा रहा है कि उन्होंने कहां-कहां पैसों को पहुंचाया है। कंपनी के जो बैंक अकाउंट मिले हैं वे दिल्ली और नोएडा में हैं।












Click it and Unblock the Notifications