प्रेम में ठुकराये जाने के बाद बना सीरियल किलर, बच्चों की रेप के बाद हत्या

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है, जो दो बच्चियों से रेप के बाद हत्या कर चुका है। तीसरी बच्ची की हत्या के बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। प्रेमिका के ठुकराये जाने के बाद आरोपी ने प्रेमिका की दो साल की बेटी की हत्या कर दी तब उसकी करतूतों का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

police arrested serial killer in Aligarh

एसएसपी राजेश कुमार पाण्डेय के बताया कि ऊपर कोर्ट कोतवाली इलाके के भुजपुरा में रहने वाली महिला का पति जिला कारागार में बंद है। महिला जेल में अपने पति से मिलने के लिए जाया करती थी। वहीं शकील की मुलाकात जेल में सगीर की पत्नी सीमा से हो गई। शकील जेल से छुटने के बाद सीमा के घर पहुंचा और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। गुजारा करने के लिए गुब्बारे बचने लगा। एक दिन सीमा को जानकारी मिली कि उसका पति सगीर जेल से छूटकर आने वाला है। इस पर उसने शकील को घर से जाने के लिए कहा। लेकिन शकील सीमा से निकाह कर साथ रहने की जिद करने लगा।

police arrested serial killer in Aligarh

सीमा ने इस बात से इनकार कर दिया। ये बात शकील को नागवार गुजरी और उसने सीमा को सबक सिखाने की ठान ली। शकील सीमा की दो साल की मासूम बेटी को कपड़े दिलाने के बहाने घर से ले गया। जिसके बाद दरिंदे ने बेरहमी से मासूम बच्ची की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। सीमा की शिकायत पर पुलिस ने शकील को गिरफ्तार सख्ती से पूंछताछ की तो शकील परत दर परत हकीकत बयान करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस उक्त मामले की गहनता से जांच करा रही है और बच्ची के साथ रेप की आशंका के चलते स्लाइड भी परीक्षण के लिए भेजी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+