पहली बार लगा नजीब का सुराग, जेएनयू से जामिया गया था छात्र

छात्र के गायब होने के एक महीने के बाद पहली बार पुलिस ने कही है उसकी कोई सूचना होने की बात।

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नजीाब अहमद के कैंपस से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो जाने के एक महीने बाद पुलिस का कहना है कि छात्र ऑटो लेकर जेएनयू से जामिया मिलिया इस्लामिया गया था।

jnu

बीते महीने की 15 तारीख को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में एमएससी का छात्र नजीब अहमद लापता हो गया था। छात्र के साथियों के मुताबिक नजीब को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य छात्रों ने बुरी तरह से पीटा था। तब से लगातार छात्र की बरामदगी के लिए दबाव के बाद पहली बार पुलिस ने नजीब के बारे में एक कोई जानकारी होने की बात कही है।

नजीब की बरामदगी की मांग को लेकर पिछले एक महीने से जेएनयू छात्र संघ और विश्वविद्यालय के छात्र लागातर प्रदर्शन कर रहे हैं। नजीब के परिजन भी लगातार कैंपस में डेरा डाले हैं।

मामले को लेकर विपक्ष के नेता भी कैंपस में आ चुके हैं और छात्र दिल्ली में भी विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर चुके हैं। विश्वविद्यालय के छात्रों और परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले की गंभीरता से नहीं लिया।

पुलिस के साथ-साथ विश्वविद्यालय प्रशासन पर भी छात्रों का आरोप है कि नजीब पर हमला करने वालों के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े होने के कारण पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

नजीब की सूचना देने पर है 5 लाख का ईनाम

दिल्ली पुलिस ने नजीब के बारे में सूचना देने पर पांच लाख के ईनाम की घोषणा की है। इनाम की राशि पुलिस लगातार बढ़ा रही है, ये 50 हजार से पांच लाख रुपये तक पहुंच चुकी है। पुलिस ने बुधवार को ईनामी राशि दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी है।

पिछले एक महीने से लगातार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नजीब के मुद्दे पर अखाड़ा बना हुआ है। इस मुद्दे पर छात्र वीसी और रजिस्ट्रार को बंधक भी बना चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+