"सर्जिकल स्ट्राइक से पहले पीएमओ ने मुलायम सिंह यादव को किया था फोन"

लखनऊ। सर्जिकल स्ट्राइक पर सपा सांसद अमर सिंह ने सनसनीखेज बयान दिया है। अमर सिंह ने दावा किया है कि पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मुलायम सिंह यादव को फोन किया गया था।

"सर्जिकल स्ट्राइक से पहले पीएमओ ने मुलायम सिंह यादव को किया था फोन"

अमर सिंह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय से मुलायम सिंह यादव के पास फोन आया था, उस वक्त मुलायम सिंह यादव ने सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन किया था।

मुलायम सिंह ने 15 साल पहले ही कर दी थी सर्जिकल स्ट्राइक

मुलायम सिंह यादव का बखान करते हुए अमर सिंह ने कहा कि जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं वह मुलायम सिंह 15 साल पहले ही कर चुके हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी को मार्केटिंग करनी नहीं आती है, जबकि बीजेपी वाले इस काम में काफी आगे हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर लगे थे मुलायम के पोस्टर

आपको बता दें कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में कई जगह इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें यह कहा गया है कि मुलायम सिंह की सलाह पर ही पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था।

तमाम विवादित बयानों की झड़ी

गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद तमाम ऐसे बयान आ रहे हैं जो चर्चा का विषय बन रहे हैं, पहले जहां अरविंद केजवरीवाल और संजय निरुपम ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए थे, तो राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर सेना के खून की दलाली का आरोप लगाया था।

अखिलेश ने किया था राहुल का समर्थन

राहुल के बयान की हर तरफ आलोचना हो रही है, लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनका समर्थन करते हुए कहा था कि राहुल से मेरे अच्छे संबंध हैं, अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो सोच समझकर ही कहा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+