PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रेलवे कर्मियों को देंगे नियुक्ति पत्र, इस श्रेणी के पद हैं शामिल

PM Narendra Modi News Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को यानी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नवनियुक्त कर्मियों को सम्बोधित भी करेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे पर लखनऊ एवं इज्जतनगर मण्डल पर रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा, जिसमें रेलवे के 691 कर्मियों को विभिन्न श्रेणी के पदों हेतु नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे।

इस रोजगार मेला में विभिन्न श्रेणी के पदों हेतु मुख्यालय के 72, उप मुख्य इंजीनियर/गोरखपुर क्षेत्र के 24, यांत्रिक कारखाना/गोरखपुर के 162, यांत्रिक कारखाना/इज्जतनगर के 02, लखनऊ मण्डल के 223, इज्जतनगर मण्डल के 127 तथा वाराणसी मण्डल के 81 कर्मियों सहित 691 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे।

pm modi

इन विभिन्न श्रेणी के पदों में रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) के उप निरीक्षक, स्टेशन मास्टर, वरिष्ठ वाणिज्य सह टिकट लिपिक (सीनियर सी.सी.टी.सी.), वाणिज्य सह टिकट लिपिक (सी.सी.टी.सी.), अवर लिपिक सह टंकक, लेखा लिपिक, तकनीशियन-।।।, अनुकम्पा आधारित भर्ती, अवर लेखा सहायक, कार्यालय सहायक, ट्रैक अनुरक्षक, सहायक ट्रैक मशीन, सहायक वर्क्स, सहायक प्वाइंट्समैन, सहायक टी.एल. एवं ए.सी., सहायक टी.आर.डी., सहायक पुल, सहायक सिगनल एवं टेलीकॉम, हेल्पर/लोको शेड आदि पद सम्मिलित हैं।

वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे पर इंफ्रास्ट्रक्चर संरचना के विस्तार के क्रम में विभिन्न खण्डों में आमान परिवर्तन, दोहरीकरण, तीसरी लाइन एवं नई लाइन निर्माण तथा स्टेशनों के पुनर्विकास से सम्बन्धित अनेक परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। इन नवनियुक्त कर्मियों को रोजगार मिलने से इन परियोजनाओं के कार्य को गति मिलेगी। रेल परियोजनाओं से रोजगार का सृजन बड़े पैमाने पर होता है।

'हमारा मंत्र सबका साथ-सबका विकास', महाराष्ट्र को PM मोदी ने दी 7500 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं की सौगात
रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उम्मीद है कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को आगे बढ़ाने में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा तथा युवाओं को अपना सशक्तिकरण व राष्ट्रीय विकास में भागीदारी करने के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+