PM Sury Yojna: मार्च 2027 तक 8 लाख सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाएगी योगी सरकार, लक्ष्य किया गया आवंटित

PM Sury Yojna Latest News Uttar Pradesh: सौर ऊर्जा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए यूपीनेडा प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इसके तहत, मार्च 2025 तक पोर्टल पर प्राप्त 10.73 लाख आवेदनों पर कॉलिंग कर वेंडर्स को सूचीबद्ध किया जा रहा है और स्थापना की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक प्रदेश में 1 लाख से अधिक सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाए जा चुके हैं। मौजूदा समय में हर माह करीब 11 हजार और प्रतिदिन 500 से अधिक इंस्टॉलेशन किए जा रहे हैं।

2.5 हजार से ज्यादा वेंडर्स को किया गया इमपैनल्ड

योजना के तहत अप्रैल 2025 तक 2.5 हजार से अधिक वेंडर्स को इमपैनल्ड किया जा चुका है, जबकि लगभग 1800 वेंडर्स को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। वेंडर्स को बैंकों के माध्यम से लोन और क्रेडिट गारंटी स्कीम का लाभ भी दिया जा रहा है, ताकि उनकी आर्थिक क्षमता मजबूत हो सके। राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय संस्थान, भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय और यूपीनेडा के सहयोग से वेंडर्स को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

pm sury yojna cm yogi

*ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दे रही योगी सरकार*
उल्लेखनीय है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई इस योजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्राथमिकता पर रखते हुए पूरे प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने का बड़ा कदम उठाया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश देशभर में सौर ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+