पीएम मोदी आज करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, IAF के विमान दिखाएंगे करतब

नई दिल्ली, 16 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुल्तानपुर जिले के करवाल खीरी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 1.30 बजे होगा। कार्यक्रम की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई है, जिसमे कहा गया है कि इस दौरान प्रधानमंत्री भारतीय वायुसेना की ओर से आयोजित एयर शो को भी देखेंगे। सुल्तानपुर में एक्सप्रेसवे पर तकरीबन 3.2 किलोमीटर लंबा एयरस्ट्रिप तैयार किया गया है, जहां पर आपात स्थिति में भारतीय वायुसेना लड़ाकू विमान की लैंडिंग करा सकती है।

Recommended Video

    Purvanchal Expressway का आज PM Modi करेंगे उद्घाटन, जानिए पूरा कार्यक्रम | वनइंडिया हिंदी
    pm

    बता दें कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 341 किलोमीटर लंबा है जोकि लखनऊ के चौदसराय गांव से शुरू होकर यूपी-बिहार सीमा पर स्थित एक्सप्रेसवे नंबर 31 पर खत्म होता है। यह एक्सप्रेसवे 6 लेन का है, जिसे आगे भविष्य में 8 लेन तक किया जा सकता है। इस एक्सप्रेसवे को तैयार करने में 22500 करोड़ रुपए की लागत आई है। यह एक्सप्रेसवे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में अहम भूमिका अदा करेगा। पूर्वी यूपी के लिए यह एक्सप्रेवे एक खास सौगात है, जिसकी मदद से पूर्वांचल के विकास को एक नई रफ्तार मिलेगी। इस एक्सप्रेसवे पर पड़ने वाले शहर लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर में विकास को एक नया आयाम मिलेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+