यूपी में सवा लाख किसानों से सीधी बात करेंगे मोदी, 21 जुलाई को हो सकते हैं ये बड़े ऐलान
शाहजहांपुर। 21 जुलाई को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान महारैली को संबोधित करेंगे। शाहजहांपुर के रोजा में होने वाली पीएम मोदी की इस रैली के लिए बीजेपी ने जोरदार तैयारी की है। बीजेपी के मुताबिक 9 जिले के सवा लाख से ज्यादा किसान प्रधानमंत्री की इस रैली में जुटेंगे।

प्रदेश की सबसे बड़ी गल्ला मंडी
21 जुलाई को पीएम मोदी की रैली शाहजहांपुर के रोजा गल्ला मंडी में होना तय हुआ है। रोजा गल्ला मंडी प्रदेश की सबसे बड़ी गल्ला मंडी है, जहां एक साल में 700 करोड़ रुपए का कारोबार होता है। इस गल्ला मंडी में चार जिलों के किसान और व्यापारी धाने और गेंहू बेचने के लिए आते है। बता दें कि इस गल्ला मंडी को ई-नेप से भी जोड़ा जा चुका है जिसका लाभ किसान और व्यापारियों को सीधे हो रहा है। यही वजह है कि प्रदेश की सबसे बड़ी गल्ला मंडी के सामने मैदान पर पीएम नरेन्द्र मोदी किसानों को संबोधित करेंगे।
'किसान महारैली' के लिए चुना गया स्थल
'किसान महारैली' के लिए रोजा गल्ला को मंडी को चुना गया है। इस मंडी में चार जिलों के किसान आते है। यही वजह है कि पीएम मोदी के लिए 'किसान महारैली' की जगह इसके ठीक सामने रेलवे के मैदान को चुना गया है। पीएम मोदी की रैली भी किसानों को लेकर हो रही है, जहां करीबी 9 जिलो से किसान पीएम मोदी को सुनने को आ रहा है।
मंडी सचिव ने बताया
रोजा मंडी सचिव संजय सिंह ने बताया कि इस मंडी में एक साल में 31 लाख 83 हजार कुंटल धान और 22 लाख कुंतल गेहूं को खरीदा गया है। यहां एक साल में करीब 700 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। इसके अलावा रोजा गल्ला मंडी को ई-नेप से जोड़ा गया है। इस मंडी मे लखीमपुर, हरदोई और पीलीभीत से किसान और व्यापारी गल्ला बेचने आते है। जब से ई-नेप की व्यवस्था की गई तब से किसान और व्यापारी कहीं भी इसका फायदा ले सकते है। उनका कहना है कि इस मंडी मे 750 आढ़ती रजिस्टर्ड है। इस मंडी से बड़े पैमाने पर धान को हरियाणा भेजा जाता है। यहां से चावल की रेक साउथ इंडिया जाती है। वही किसान मंडी का ख़रीदा हुआ गेहू की रेक उड़ीसा, बंगलौर चेनई तक पहुंचता है।












Click it and Unblock the Notifications