स्वच्छ भारत मिशन योजना की गाड़ी से पीएम नरेंद्र मोदी हुए गायब?
यूपी के जनपद हापुड़ में जिला प्रशासन के अधिकारियों का बड़ा कारनामा सामने आया है।
हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ में जिला प्रशासन के अधिकारियों का बड़ा कारनामा सामने आया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना की गाड़ी को बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो के ही नोडल अधिकारी संतोष यादव से झंडी दिखवाकर रवाना कर दी है।

स्वच्छ भारत मिशन योजना की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी लेकिन अधिकारी वैन पर उनका ही फोटो, बैनर लगाना भूल गए।

इस बारे में डीपीआरओ अधिकारी रेणू श्रीवास्तव ने बताया कि स्वच्छत भारत अभियान के तहत गांव में लोगों को इकट्ठा करके जागरूकता फैलाने के लिए फिल्में दिखाई जाएंगी और नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे।
जब उनसे स्वच्छता मिशन की गाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो न होने पर सवाल किए गए तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह गाड़ी लखनऊ से ऐसे ही बनके आई है। इस पर फोटो नहीं है लेकिन लोगों को दिखाई जाने वाली फिल्मों में पीएम मोदी का संदेश है।












Click it and Unblock the Notifications