Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में 4000 महात्मा होंगे शामिल, संत, महंत बोले- रामभक्तों के गर्व का क्षण

श्री राम जन्मभूमि पर पर बन रहे रामलला मंदिर में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूजन शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर पीएम मोदी अयोध्या पहुंचेंगे और अपने हाथों रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह का आमंत्रण पीएम मोदी ने स्वीकर कर लिया है। जिसके बाद अयोध्या के संतों, महंतों समेत श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों में खासा उत्साह है। वहीं राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास और हनुमानगढ़ी महंत राजूदास ने ट्रस्ट को आमंत्रण को स्वीकार करने पर खुशी व्यक्त की है।

राम मंदिर के अभिषेक समारोह के लिए पीएम मोदी के निमंत्रण स्वीकार करने पर हनुमानगढ़ी, जानकी महल, कनक भवन, दिगंबर अखाड़, श्री मणिरामदास छावनी, तपस्वी जी की छावनी, हनुमान किला समेत सभी प्रमुख मंदिरों के संत महंत काफी उत्साहित हैं।

 Ramlala Ram Mandir Pran Pratishtha

हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने कहा, "यह खुशी की बात है कि ट्रस्ट के सदस्यों ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हें आमंत्रित किया है। 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लें। यह बहुत गर्व का क्षण है कि भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है और पीएम मोदी समारोह में उपस्थित रहेंगे।" राजू दास ने याद दिलाया की अयोध्या में सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी का क्या महत्व है। उन्होंने ये भी बताया कि राम मंदिर निर्माण में नागा साधुओं ने किस पर खून पसीना एक कर दिया था।

रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा, "पीएम मोदी ने घोषणा की है कि वह 22 जनवरी को अयोध्या आएंगे और समारोह में भाग लेंगे। ट्रस्ट की ओर से पीएम मोदी को पत्र भेजा गया और उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। पीएम मोदी 22 जनवरी को अयोध्या आएंगे और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा उनके द्वारा की जाएगी।"

वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की पूरी प्लानिंग कर ली है। एक बयान में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी , उत्तर प्रदेश के मुख्य मन्त्री योगी आदित्यनाथ जी प्राण प्रतिष्ठा पर प्रधानमन्त्री जी के साथ रहेंगे । देश के 4000 संत महात्मा एवं समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव इस ऐतिहासिक प्रसंग के साक्षी बनेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी पूज्य स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ जी महाराज पेजावर मठ उडुपी कर्नाटक,, पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज पुणे (जो ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष भी हैं ), मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष आदरणीय नृपेंद्र मिश्रा जी के साथ मैं स्वयं,(चंपत राय) प्रधानमंत्री जी से मिले थे, प्रधानमंत्री जी को अयोध्या पधारने का औपचारिक निमंत्रण पत्र प्रस्तुत किया , प्रधानमंत्री जी ने सहज स्वीकृति प्रदान की थी ।"

पीएम से मुलाकात के बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने कहा, "कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12.30 पर होगा। पीएम मोदी से बुधवार को राम जन्म भूमि निर्माण समिति के सदस्य मिले। यह मुलाकात शाम 5:15 बजे हुई। मुलाकात करने वालो में चंपत राय, नृपेन्द्र मिश्रा, गोविद गिरी समेत 4 लोग शामिल रहे। इन्‍होंने पीएम मोदी से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया था जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+