वाराणसी में पीएम मोदी ने उठाई कन्नी और बनाने लगे शौचालय की दीवार, तस्वीरें

जब पीएम मोदी ने उठाई कन्नी और बनाने लगे शौचालय की दीवार, तस्वीरें

वाराणसी। अपने दो दिन के दौरे पर वाराणसी पहुंचे नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ-सफाई को लेकर जोर दिया बल्कि खुद भी श्रमदान किया। पीएम मोदी ने शहंशाहपुर में शौचालय की नींव रख स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। पीएम मोदी ने शौचालय को इज्जतघर नाम देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को बधाई दी।

Pm modi in varansi contributes in building twin pit toilet

बिना सफाई विकास नहीं हो सकता: मोदी

बिना सफाई विकास नहीं हो सकता: मोदी

पीएम ने शौचालय की नींव रखने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा पीएम मोदी ने कहा कि गंदगी में रहना हम में से कोई नहीं चाहता लेकिन हम चाहते हैं कि सफाई दूसरा करे और हम गंदा करें। उन्होंने कहा कि गंदगी हम करते हैं और स्वच्छता कोई और करेगा, यह प्रवृत्ति हमारे समाज से गई नहीं है और बीमारियों के मूल में गंदगी ही होती है।

शौचालय बनने से हर साल बचेंगे 50 हजार

शौचालय बनने से हर साल बचेंगे 50 हजार

पीएम मोदी ने कहा कि यहां मुझे शौचालय की ईट रखने का सौभाग्य मिला ये मेरे लिए बड़ा मौका है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मेरे लिए एक पूजा की तरह है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता देश में गरीबों को बीमारी और इलाज के आर्थिक बोझ से मुक्त कराएगी। पीएम मोदी ने कहा कि यूनिसेफ की रिपोर्ट में आया है कि अगर घर में शौचालय है तो सालाना बीमारियों के इलाज में खर्च होने वाले 50 हजार रुपए की बचत की जा सकती है।

पीएम मोदी की बड़ी बातें

पीएम मोदी की बड़ी बातें

पीएम मोदी ने अपने वाराणसी दौर में ये बड़ी बातें कहीं-

  • किसानों की आय में सबसे ज्यादा मदद पशुपालन के माध्यम से दुग्ध उत्पादन से मिलती है।
  • हमारे लिए दल से बड़ा देश है, हमारी प्राथमिकताएं वोट बैंक के हिसाब से नहीं होती।
  • स्वच्छता आरोग्य के लिए बहुत जरुरी है, भांति-भांति बीमारियों का कारण गंदगी होती है
  • 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में हम निरंतर कार्य कर रहें है।
  • हमारे लिए देश पार्टी से बड़ा है, स्वच्छता मेरे लिए पूजा है।
  • हमारे लिए, गर्वनेंस वोट बैंकों या चुनाव जीतने के लिए नहीं है हमारी प्राथमिकता देश का विकास है।
    पढ़ें- पशु वोट नहीं दे सकते, इसलिए किसी पार्टी ने उन पर कोई ध्यान नहीं दिया- पीएम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+