यूपी के भाजपा वर्कर्स से बोले पीएम- आपका उत्साह देखकर दूसरे दल वाले भी दंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के जरिए भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के अलग-अलग कार्यकर्ताओं से फोन के जरिए बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में यूपी में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने देश के राजनीतिक विशेषज्ञों को गलत साबित किया है।

भाजपा के कार्यकर्ता जो जानते हैं वो कई बड़े राजनीतिक विश्लेषक नहीं जानते है। फिर चाहे लोकसभा चुनाव की बात हो या विधानसभा चुनाव, आपकी कड़ी मेहनत की वजह से कई नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। आपका आत्मविश्वास देखकर मुझे काफी खुशी होती है, लेकिन दूसरे दल के नेता भी आपको देखर दंग हैं।

pm

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आप सबका परिश्रम देखकर लग रहा है कि आने वाले चुनाव में यूपी में विपक्ष के लिए शायद खाता खोलना भी मुश्किल हो रहा है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का प्रयास होना चाहिए आपके क्षेत्र की सभी महिलाएं वोट देने के लिए निकलें।

कितनी ही गर्मी क्यों ना हो, फिर भी घर से निकलें, इसके लिए आप वोटिंग वाले दिन सुबह से ही महिलाओं की वोटिंग के लिए कतार लग जानी चाहिए। महिलाएं अपने-अपने घर, मोहल्ले में जितनी महिलाएं हैं, वो जुलूस निकालें, गाना-गाते हुए वोट डालने के लिए निकल जाएं। आप चाहें तो महिलाओं का अलग से ग्रुप बना सकते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ-साथ विपक्ष के घमंडिया गठबंधन ने देश को कितना बर्बाद किया है उसे भी बताना होगा। भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ा इंडी गठबंधन कितना देश को नुकसान पहुंचा रहा है आपको इसकी भी चर्चा करना चाहिए। पीएम मोदी ने जो कहा कि जो पुराने पार्टी के कार्यकर्ता हैं, उन्हें पार्टी के साथ जोड़ना चाहिए। उनके अनुभवों को साझा करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+