यूपी में बोली पीएम मोदी, पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा
पीलीभीत में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अगर ठान ले तो सफलता हासिल करके रहता है। आज इसी प्रेरणा से, इसी ऊर्जा से भारत के लोग, हम लोग विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रहे हैं। सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत यह दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।
आप मुझे बताइए भारत जब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती आर्थिक ताकत बना तो आपको गर्व हुआ कि नहीं हुआ। हमारे चंद्रयान ने जब चांद पर तिरंगा फहराया तो आपको गर्व हुआ कि नहीं हुआ। भारत में हुए भव्य जी20 सम्मेलन की पूरी दुनिया में वाहवाही हुई, प्रशंसा हुई तो आपको गर्व हुआ कि नहीं हुआ। कभी कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थीं, लेकिन कोरोना के महासंकट में भारत ने पूरी दुनिया में दवाईयां भेजी, वैक्सीन भेजी, ये सुनकर आपको गर्व हुआ कि नहीं।

दुनिया में भी कहीं भी युद्ध का संकट आया, हम एक-एक भारतीय को सुरक्षित वापस लाए। जब देश मजबूत होता है तो दुनिया उसकी सुनती है। आप बताइए दुनिया में भारत का डंका बज रहा है या नहीं। दुनिया के हर कोने में डंका बज रहा है या नहीं। बताइए यह कैसे हुआ। यह किसने किया, यह मोदी ने नहीं किया, ये आपके एक वोट ने किया है।
आपके वोट की ताकत है मजबूत सरकार बनी, निर्णायक सरकार बनी, सशक्त सरकार बनी, काम करने वाली सरकार बनी। भाजपा सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी से भी कम नहीं है। साथियों जब नीयत सही होती है, हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी सही मिलते हैं। आज हम चारो तरफ विकसित भारत का निर्माण होते हुए देख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications