श्रीराम मंदिर के बाद अब श्री कल्कि धाम! लोकसभा चुनाव 2024 में क्या भाजपा को मिलेगा लाभ?
PM Modi Kalki Dham visit and Lok Sabha elections 2024? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। संभल के ऐचोड़ा कंबोह में श्री कल्कि धाम पर भव्य मंदिर का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट करवा रहा है। पीएम मोदी, संभल के श्री कल्कि धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम के आमंत्रण पर शिलान्यास करने के लिए पहुंचे।

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भगवान श्री राम मंदिर के भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक महीने के अंदर ही पीएम मोदी का यूपी में ये दूसरा धार्मिक दौरा है। पीएम मोदी द्वारा श्रीराम मंदिर के बाद अब श्री कल्कि धाम मंदिर शिलान्यास भाजपा के लिए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए क्यों अहम और फायदेमंद माना जा रहा है आइए जानते हैं....
भाजपा का 'मिशन 400' और कल्कि धाम
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब श्री कल्कि धाम के शिलान्यास के पहुंचे तो तमाम संत-महात्मा के अलावा भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता भी मौजूद थे। राजनीति विशेषज्ञों के नजरिए से पीएम मोदी का पश्चिम यूपी का ये दौरा लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के मिशन 400 को पूरा करने की राह को और आसान बनाएगा!
पीएम मोदी के कल्कि धाम का दौरा क्या हैं सियासी मायने?
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2014 को दोहराना चाहती है, जिसके लिए भाजपा पश्चिम यूपी में अपनी चुनावी रणनीति के तहत एक के बाद एक राजनीतिक दांव चल कर सियासी हवा का रुख कर अपने फेवर में करने में कामयाब होती नजर आ रही है।
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न
याद हो तो बीते सप्ताह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक से आरएलडी और जाट समाज पिछले तीन दशक से किसान नेता चरण सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान कर जाट वोटरों और किसानों को एक साथ खुश कर दिया।
...तुरंत आरएलडी सपा छोड़ आई भाजपा के साथ
जिसका नतीजा ये निकला कि पश्चिम यूपी की प्रमुख राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने सपा छोड़ भाजपा का हाथ थाम लिया और एनडीए में शामिल हो गए। आरएलडी के साथ आने से पश्चिम यूपी में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत हो चुकी है।
पश्चिम यूपी का मिशन 400 से कनेक्शन
बता दें लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा ने पश्चिम यूपी की सभी 14 सीटों पर जीत हासिल की थी, उस समय भी आरएलडी एनएडी में शामिल थी। वहीं 2019 के लोगसभा चुनाव में भाजपा महज सात सीटें जीत पाई और सात सीटें गवां दी है। जिन सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी उनमें छह सीटें मुरादाबाद मंडल से थीं।
ऐसे में 2024 के लोसभा चुनाव में भाजपा पश्चिम यूपी की एक-एक सीटों को टारगेट करते हुए एक के बाद एक कदम बढ़ा रही है और 400 का मिशन पूरा करके लगातार तीसरी बार पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का रास्ता प्रशस्त कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पश्चिम यूपी को आम चुनाव से पहले मांझने में जुटे हैं।













Click it and Unblock the Notifications