झांसी में NCC एल्युमनी एसोसिएशन का शुभारंभ करेंगे पीएम, 400 करोड़ की योजना का भी शिलान्यास
नई दिल्ली, 15 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को उत्तर प्रदेश में झांसी के दौरे पर आएंगे। इस दौरान पीएम राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एल्युमनी एसोसिएशन को लॉन्च करेंगे। साथ ही उसके पहले सदस्य बनेंगे। 19 नवंबर का दिन बहुत ही खास है, क्योंकि उस दिन रानी लक्ष्मीबाई की जयंती है। ऐसे में वहां के किले और अन्य स्मारकों को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।

मामले में रक्षा सचिव अजय कुमार ने बताया कि सीमावर्ती और तटीय जिलों के 1283 स्कूलों में एनसीसी पहुंचाया जाएगा। इसके तहत सीमावर्ती जिलों में 896, तटीय क्षेत्रों में 255 और भारतीय वायु सेना की उपस्थिति वाले स्टेशनों पर 132 स्कूलों में एनसीसी पहुंचेगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत डायनेमिक्स लिमिटेड द्वारा एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों के संचालन शक्ति के लिए 400 करोड़ रुपये की पहली परियोजना झांसी में आ रही है। जिसका शिलान्यास पीएम मोदी 19 तारीख को करेंगे। इसके अलावा उसी दिन एचएएल निर्मित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर को वायुसेना को सौंपा जाएगा।
रक्षा सचिव के मुताबिक पीएम मोदी भारतीय नौसेना को डीआरडीओ द्वारा विकसित उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट सौंपेंगे। इसे आईएनएस विक्रांत समेत अन्य आधुनिक युद्धपोतों पर इस्तेमाल किया जाएगा। वैसे तो पीएम का कार्यक्रम सिर्फ दो घंटे का है, लेकिन इस दौरान कई सौगातें वो देश और जनता को देंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वहीं दूसरी ओर झांसी में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जिस वजह से करीब 50 रास्तों को अभी से बंद कर दिया गया है और जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोका जा रहा। ऐसे में आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications