पीएम मोदी ने किया स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन, 180 फीट ऊंचे मंदिर की दीवारों पर अंकित हैं 4000 दोहे
पीएम नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री ने आज वाराणसी के उमराह में स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे।
स्वर्वेद महामंदिर की ऊंचाई 180 फीट है और इसमें 7 तल हैं। यह मंदिर दुनिया का सबसे अनोखा मंदिर है। इसकी संगमरमर की दीवारों पर स्वर्वेद के चार हजार दोहे अंकित हैं।

19 साल तक लगातार छह सौ कारीगर, दो सौ मजदूर और 15 इंजीनियर ने कड़ी मेहनत से इस मंदिर को पूर्ण स्वरूप दिया है। हालांकि, अभी मंदिर का प्रथम तल ही आम लोगों के लिए खुलेगा। इसे पूरी तरह से शुरू होने में करीब दो साल का वक्त और लगेगा। आज पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर को आम जनता को समर्पित किया।
स्वर्वेद महामंदिर दुनिया का ऐसा अनोखा मंदिर है, जहां देवी और देवता की प्रतिमा नहीं है। मंदिर में पूजा की जगह ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति के लिए योग साधना की जाएगी।
#WATCH | PM Modi inaugurates the newly built Swarved Mahamandir in Umaraha, Varanasi
— ANI (@ANI) December 18, 2023
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath also present pic.twitter.com/ISNPEBJAt1
अब वाराणसी का मतलब विकास है: पीएम मोदी
स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत एक दोहे के साथ की। उन्होंने कहा, "हर बार की तरह इस बार का भी काशी प्रवास सुखद रहा।" उन्होंने कहा कि विरासत और विकास की पटरी पर आज भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। काशी में स्वर्वेद मंदिर के लोकार्पण में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
पीएम मोदी ने आगे कहा,"अब वाराणसी का मतलब विकास है। अब वाराणसी का मतलब स्वच्छता, बदलाव, आस्था के साथ आधुनिक सुविधाएं है।"
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh: PM Modi says, "...Like always, every moment spent in Kashi is wonderful in itself..." pic.twitter.com/wthBVsxyoU
— ANI (@ANI) December 18, 2023
Varanasi, Uttar Pradesh: PM Modi says, "Now, Varanasi means development. Now, Varanasi means cleanliness, change, modern amenities along with faith." pic.twitter.com/4CL07iOWnl
— ANI (@ANI) December 18, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि इस पावन अवसर पर यहां 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। मुझे खुशी और विश्वास है कि इस महायज्ञ की हर एक आहूति से विकसित भारत का संकल्प और सशक्त होगा।
सीएम योगी ने कहा राम मंदिर के निर्माण से हर भारतीय गौरवान्वित
स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर भारतीय गौरव महसूस कर रहा है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath in Varanasi says, "...Today, every Indian is feeling proud as Ram Temple is getting constructed in Ayodhya." pic.twitter.com/xkZEroEUee
— ANI (@ANI) December 18, 2023












Click it and Unblock the Notifications