पिछले 10 वर्षों के अंदर पीएम मोदी ने हमें नए भारत का दर्शन कराया: सीएम योगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत और हापुड़ से आए हुए आप सभी नागरिक बंधुओं की ओर से, प्रदेशवासियों की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आभारी हूं और यूपी आभारी है पीएम मोदी का जिन्होंने 2014 के बाद देश की तस्वीर और तकदीर को बदलकर के हम सबको वर्तमान और भावी पीढ़ि को एक नए भारत का दर्शन कराया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि देश जब अपनी आजादी के अमृतकाल में प्रवेश किया है तब इस देश को यशस्वी नेतृत्व के रूप में 10 वर्ष से मोदी जी का करिश्माई नेतृत्व प्राप्त हुआ है। आज के इस अवसर पर जब आपने उत्तर प्रदेश के अंदर लोकसभा चुनाव की रैली की शुरुआत के लिए बाबा औघड़नाथ की स्थली को चुना है, इसके लिए मैं आपका स्वागत करता हूं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सब जानते हैं कि पिछले 10 वर्षों के अंदर पीएम मोदी ने हमें नए भारत का दर्शन कराया है। देश के विकास में जो बाधाएं थीं उन्हें दूर करके नए भारत के नए उत्तर प्रदेश को हम सबके सामने प्रस्तुत किया है। मात्र 7 वर्ष में उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को 2.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि उनके खातों में देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। पिछले 10 वर्षों में जो परिवर्तन हुआ है, वह आपके सामने है। सपा सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र ने कर्फ्यू काल को झेला है।
जब भी यह समाज जाति के नाम पर बंटा होगा, जब भी परिवारवादियों के जरिए समाज को बांटने की कोशिश होगी उसका फायदा दंगावादी उठाएंगे, ये बेटी व्यापारी की सुरक्षा को खतरा पैदा करेंगे। यही कारण है एक तरफ भाजपा और सहयोगी दल पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित भारत की इस परिकल्पना को साकार करने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। दूसरी तरफ विभानकारी ताकतें सामाजिक तानेबानें को छिन्न-भिन्न करने का काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications