PM Modi Highlights: '5 राज्यों के चुनाव में BJP की हैट्रिक पक्की, सपा नारी विरोधी'- PM की 10 बड़ी बातें

PM Modi Ganga Expressway Speech Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (29 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। उससे पहले पीएम मोदी ने एक्सप्रेस-वे के किनारे पेड़ लगाया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विकास, विरासत और लोकतंत्र को जोड़ते हुए 10 अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे अब यूपी की नई लाइफलाइन बनेगा। यहां पढ़िए पीएम मोदी की पूरी स्पीच के 10 सबसे बड़े हाइलाइट्स...

pm-modi-ganga-expressway
  • 1. गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई जीवन रेखा : पीएम मोदी ने कहा, 'जैसे मां गंगा हजारों साल से यूपी और देश की जीवन रेखा रही हैं, वैसे ही आधुनिक भारत में यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा।'
  • 2. 5 राज्यों के चुनाव में BJP की हैट्रिक पक्की - 4 मई का इंतजार : 'अभी मतदान खत्म होने में कई घंटे बाकी हैं। मैं बंगाल की जनता से अपील करता हूं कि बड़ी संख्या में वोट दें। बिहार में BJP-NDA ने प्रचंड जीत दर्ज की। गुजरात के नगर पंचायत और महानगर पालिका चुनाव में BJP ने 80-85% सीटें जीतीं। मुझे पूरा विश्वास है कि 5 राज्यों के चुनाव में 4 मई को BJP जीत की हैट्रिक लगाने वाली है।'
  • 3. 5 साल में बन गया गंगा एक्सप्रेस-वे, अब हरिद्वार तक विस्तार : 'दिसंबर 2021 में शिलान्यास हुआ था। 5 साल के अंदर एक्सप्रेस-वे तैयार हो गया। अब इसका विस्तार शुरू हो चुका है। जल्द ही यह मेरठ से आगे बढ़कर हरिद्वार तक पहुंचेगा।'
  • 4. डबल इंजन सरकार की स्पीड और तरीका : पीएम मोदी ने कहा, 'यह है डबल इंजन सरकार का काम करने का स्पीड और तरीका। पहले एक सड़क के लिए दशकों इंतजार करना पड़ता था। अब शिलान्यास भी होता है और तय समय पर लोकार्पण भी।'
  • 5. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का जिक्र, नये भारत की हस्तरेखाएं : 'कुछ दिन पहले ही मैंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था। ये नये विकसित भारत की हस्तरेखाएं हैं।'
  • 6. बंगाल में भारी मतदान, भयमुक्त वातावरण : 'आज लोकतंत्र का उत्सव है। बंगाल में दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। लंबी-लंबी कतारें देखकर लग रहा है कि जनता बड़ी संख्या में निकली है। पिछले 6-7 दशकों में ऐसा निर्भीक माहौल पहली बार है। लोग भयमुक्त होकर वोट दे रहे हैं।' पीएम ने कहा कि 'मैं बंगाल की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। यह देश के मजबूत होते लोकतंत्र और संविधान का पुण्य प्रतीक है। वोटिंग खत्म होने में अभी घंटे बाकी हैं, उसी उत्साह से हिस्सा लें।'
  • 7. सपा नारी विरोधी: UP के माफियाओं पर फिल्में बनती थीं, लेकिन आज कानून व्यवस्था की चर्चा होती है। महिला आरक्षण पर बात करते हुए पीएम मोदी ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी है। पीएम ने बताया कि संसद में सपा ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध किया।
  • 8. मां गंगा का आशीर्वाद, प्रयागराज और काशी अब करीब: 'भगवान नरसिंह की इस पवित्र भूमि को प्रणाम। यहां से कुछ किलोमीटर दूर मां गंगा बहती हैं। अब आप कुछ ही घंटों में प्रयागराज के संगम पहुंच सकते हैं और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर वापस लौट सकते हैं।'
  • 9. पिछले 4-5 दिन मां गंगा के सानिध्य में : पीएम मोदी ने अद्भुत संयोग बताया, 'पिछले 4-5 दिनों में मैं लगातार मां गंगा के सानिध्य में रहा। बंगाल में था तो गंगा के दर्शन किए, कल काशी में था और आज हरदोई में बाबा विश्वनाथ और मां गंगा के साथ।'
  • 10. नाम गंगा के नाम पर - विकास और विरासत दोनों : 'मुझे खुशी है कि यूपी सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा। इसमें हमारा विकास विजन भी है और हमारी सनातन विरासत के दर्शन भी होते हैं। मैं यूपी के करोड़ों भाई-बहनों को गंगा एक्सप्रेस-वे की बधाई देता हूं।'

पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे को सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि यूपी के तेज विकास, सांस्कृतिक गौरव और डबल इंजन सरकार की गारंटी बताया। साथ ही उन्होंने लोकतंत्र के पर्व में बंगाल की जनता को भारी मतदान के लिए प्रेरित करते हुए 4 मई के चुनाव नतीजों को 'विकसित भारत' का बड़ा संकल्प बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+