किन्हें मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ,कौन से दस्तावेज होते हैं जरूरी?जान लीजिए कृषि अधिकारी की ये खास बातें
Pm Kisan Samman Nidhi 19 Installment Latest News Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को देश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 19 वीं किस्त जारी करेंगे। किसानों के लिए यह खास योजना कई वर्षों से चलाई जा रही है। इस योजना का लाभ बहुतायत किसान उठा रहे हैं। बहुत से किसान भाई ऐसे हैं जो अभी भी इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने महराजगंज के जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। आइए जानते हैं कि पीएम सम्मान निधि योजना क्या है? इसके लिए कौन पात्र होता है? साथ ही कौन से जरूरी दस्तावेज लगते हैं?

PM Kisan Yojna: जल्द आने वाली है अगली किस्त, कहीं आप ने तो नहीं की यह गलती, कर लें जांच
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना
कृषि अधिकारी ने बताया कि देश के किसानों के हित के लिए चलाई जाने वाली केंद्र सरकार की इस योजना का शुभारंभ 1 फरवरी 2019 को किया गया था। इस योजना के तहत किसानों को 6000 रुपए की राशि तीन किस्तों में दी जाती है। जब से यह योजना लागू हुई है उसके बाद से अभी तक कुल 18 किस्त जारी की जा चुकी है। 24 फरवरी को पीएम मोदी इसकी 19वीं किस्त जारी करेंगे।
ये होते हैं पात्र
कृषि अधिकारी ने कहा कि इस योजना के लिए वही किसान पात्र होते हैं जिसके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि हो। वह सरकारी नौकरी में न हो।
Job In UP: यहां होने जा रही 10 हजार पदों पर भर्ती, जल्द कर लें यह काम, ये होंगे पात्र
लगते हैं ये जरूरी दस्तावेज
कृषि अधिकारी ने कहा कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए तो आपके आधार नंबर, बैंक अकाउंट, भूमि दस्तावेज, मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। इसके अभाव में आप आवेदन नहीं कर पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications