PM Kisan 19th Installment: जल्द आने वाली है अगली किस्त, कहीं आप ने तो नहीं की यह गलती, कर लें जांच
Pm Kisan Samman Nidhi Yojna Latest News Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जल्द ही 19 किस्त जारी होने वाली है। बहुत से किसान भाइयों की यह शिकायत रहती है कि कई बार आवेदन करने के बाद भी उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिला। इस पर जानकारी के लिए वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने महराजगंज के जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार से खास बातचीत की । इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
इन्हें मिलेगी अगली किस्त
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त इसी माह की 24 तारीख को मिलने की संभावना है। जिन किसान भाइयों ने यूपी फॉर्मर रजिस्ट्री में अपना आवेदक कर दिया है साथ ही पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करते समय जिन्होंने कोई त्रुटि नहीं की होगी उन्हें अगली किस्त मिल जाएगी।

Job In UP: यहां होने जा रही 10 हजार पदों पर भर्ती, जल्द कर लें यह काम, ये होंगे पात्र
ये हो सकते हैं योजना से वंचित
इसके साथ थी कृषि अधिकारी कहते हैं कि आवेदन करने के बाद भी बहुत सारे लोग इस योजना से वंचित हो सकते हैं। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि जिन किसान भाइयों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करते समय गलत आधार अंक, गलत बैंक अकाउंट दिया होगा या जिसने ई केवाईसी नहीं कराई होगी उनको राशि नहीं मिल पाएगी।
UP News: अखिलेश यादव ने संगम पानी को लेकर किया कमेंट, कहा- इसे सभी बीजेपी नेताओं...
ऐसे करें जांच
किसान इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in जाकर इसकी जांच कर सकते है। किसी नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र का भी सहयोग ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications