UP GIS 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान लगाए गए पौधे चोरी, मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट स्थल की ओर जाने वाले मार्ग से पौधे चोरी हो गए हैं। फूलों के पौधों के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

UP GIS 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलग-अलग रास्तों को हरे-भरे पौधों से सजा दिया गया था। हालांकि, पुलिस-प्रशासन की निगरानी के बीच पौधों की चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच एक बार फिर लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट स्थल की ओर जाने वाले मार्ग से पौधे चोरी हो गए हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पौधों के गायब होने की सूचना मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दरअसल, प्रदेश की राजधानी में पिछले सप्ताह आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले पौधे लगाए गए थे। पौधे लगाने वाली फर्म के निदेशक अर्पित प्रताप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। फर्म को इन्वेस्टर्स समिट के लिए लुलु मॉल से रायबरेली रोड तक पौधे लगाने का ठेका मिला था।
इससे पहले भी दर्ज किया गया पौधे चोरी करने का मामला
दरअसल, इससे पहले लखनऊ में 55 पौधों को चोरी कर लिया था। एक युवक ने पौधे चोरी कर अपनी कार में रख लिए, हालांकि, इस बीच वहां से गुजर रहे ठेकेदार की युवक पर नजर पड़ गई। जिसके बाद पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। हालांकि, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेकेदार युनूस कुमार बंधा रोड पर लगाए फूल के पौधों का निरीक्षण कर रहे थे, तभी उन्हें उनकी नजर एक युवक पर पड़ी जो अपनी कार में पौधे रख रहा था, जिसके बाद उन्होंने गोमतीनगर विस्तार थाने में तहरीर दी, चोरी का ये मामला सात फरवरी का है, जिसके बाद अब एक ओर मामला सामने आया है.
उत्तर प्रदेश को मिले 33.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
दरअसल, यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के समापन समारोह में उत्तर प्रदेश को 33.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसके साथ ही समिट के तहत यहां कुल 19058 एमओयू (MOU) साइन किए गए। कुल निवेश के जरिए उत्तर प्रदेश में करीब 93 लाख, 82 हजार, 607 लोगों को रोजगार मिलेना का अनुमान जताया गया है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, तीन दिवसीय कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों और प्रमुख उद्योगपतियों ने भाग लिया था, जबकि इसका समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मार्गदर्शन के साथ हुआ.












Click it and Unblock the Notifications