यूपी: आईसीयू में भर्ती किशोरी के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, कंपाउंडर सहित तीन पर केस दर्ज

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में फिर एक बार सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदायूं रोड स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किशोरी ने कंपाउंडर और स्टाफ पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। हालांकि यह घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक किशोरी एक निजी अस्पताल में जहरीले कीड़े के काटने के चलते गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। किशोरी ने ऑक्सीजन मास्क हटने के बाद अपनी दादी को बताया कि उसके साथ अस्पताल के स्टाफ ने हैवानियत की है। शिकायत करने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

physical attack with minor girl in hospital icu ward in bareilly

किशोरी के पिता ने मामले की शिकायत पहले पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो इसके बाद किशोरी के पिता ने विधायक पप्पू भरतोल से मदद मांगी। विधायक ने आईजी को पूरा मामला बताया इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी लेकिन देररात तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। भमोरा की रहने वाली किशोरी को जहरीले कीड़े के काटने के चलते सोमवार को बेहोसी की हालत में भर्ती कराया गया था हालत गंभीर होने के चलते किशोरी को वेंटीलेटर पर रखा गया था।

शुक्रवार को किशोरी की हालत में सुधार होते ही जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। देर रात उसी दिन किशोरी ने अपनी दादी को बताया कि बुधवार को कंपाउंडर ने इंजेक्शन लगाकर अस्पताल के अन्य तीन चार लड़कों के स्टाफ के साथ दुष्कर्म किया। मुंह पर मास्क लगे होने के चलते वह चीख नहीं पाई। सुबह जागी तो उसके शरीर पर एक कपड़ा नहीं था। शनिवार को पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। किशोरी का प्राथमिक तौर पर मेडिकल हुआ है। हालत ठीक न होने के कारण अभी इंटरनल जांच संभव नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें- स्मृति ईरानी ने बढ़ाईं कांग्रेस की परेशानी, अमेठी में बंटवाईं 10 हजारा साड़ियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+